Homeआहोर🔴 वायरल वीडियो में मारपीट का आरोपी धराया, तीन महीने से था...

🔴 वायरल वीडियो में मारपीट का आरोपी धराया, तीन महीने से था फरार

Published on

ऑपरेशन धरकरभर में आहोर पुलिस ने दबोचा, चार मुकदमे पहले से दर्ज

जालोर। ऑपरेशन धरकरभर के तहत आहोर पुलिस ने तीन महीने से फरार चल रहे मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा और वृताधिकारी अनिल पुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी करणसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी नरेन्द्रकुमार माली निवासी आखरिया हनुमानजी की गली, शास्त्री नगर, जालोर को गिरफ्तार किया।

मामला 24 अप्रैल 2025 का है, जब प्रार्थी जसवंतसिंह पुत्र सुरसिंह राजपूत निवासी कानीवाडा अपनी मोटरसाइकिल पर दिलीप प्रजापत के साथ आहोर भैंसवाडा मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान बिना नंबर की स्विफ्ट कार में सवार चार युवक आए और उसे घेरकर कार से नीचे उतरे। हाथ में लोहे की सरिया लेकर आरोपियों ने जसवंतसिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रार्थी जान बचाने के लिए भागा, लेकिन हमलावरों ने उसे गिराकर बेरहमी से मारपीट की। पूरी घटना का वीडियो आरोपियों ने खुद ही बनाया।

पुलिस के अनुसार, घटना का कारण पूर्व में हुई रंजिश थी। इससे पहले 19 अप्रैल को हुकमसिंह और बस चालक की जोधपुर में हाथापाई का वीडियो वायरल हुआ था। जसवंतसिंह ने इस घटना पर सोशल मीडिया पर कमेंट किया था। इसी खुन्नस में नरेन्द्रकुमार व उसके साथियों कुलदीपसिंह, जुहाराराम और एमपी उर्फ कृपालसिंह ने हमला किया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।

गिरफ्तार नरेन्द्रकुमार माली के खिलाफ पहले भी मारपीट के चार प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस टीम में बहादुरखा, सुरेश मेन्शन, भजनलाल, पुनित, सुरेन्द्र कासनिया, विजयकुमार सहित कोतवाली जालोर के पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान तेज किया गया है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत: सुंधा माता की तलहटी में गरजा कांग्रेस का ‘मिशन संगठन’

विधायक देवासी व सह-प्रभारी मकवाना की मौजूदगी में रानीवाड़ा-जसवंतपुरा कांग्रेस की बड़ी बैठक, मंडल...