जालौर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
जालौर, 30 जुलाई (सर्कल न्यूज नेटवर्क)। जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशानुसार और जालौर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानचन्द्र यादव के मार्गदर्शन में, आहोर पुलिस ने "अभियान संपोलिया" के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 2 किलो से अधिक अवैध डोडा पोस्त जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।
आहोर पुलिस थानाधिकारी श्री करणसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने, जिसमें श्री नरपतसिंह उनि0 भी शामिल थे, 29 जुलाई 2025 को सरहद सेदरिया पहुंचकर नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान, तख्तगढ़ की तरफ से आ रही एक होंडा साइन मोटरसाइकिल (नंबर RJ 19 DV 5443) को रोका गया। मोटरसाइकिल चालक की पहचान बाबुलाल पुत्र हीराराम, जाति विश्नोई, उम्र 45 साल, निवासी फीच, पुलिस थाना लूणी, जिला जोधपुर के रूप में हुई।
तलाशी लेने पर, बाबुलाल की मोटरसाइकिल के बैग में एक पॉलिथीन के अंदर 2.017 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त का चूरा पाया गया, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया। अवैध डोडा पोस्त को अपने कब्जे में रखकर परिवहन करते पाए जाने पर, आरोपी बाबुलाल को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस थाना आहोर में बाबुलाल के खिलाफ प्रकरण संख्या 157/2025, दिनांक 29.07.2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी बाबुलाल से अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त के संबंध में आगे की जांच नोसरा थानाधिकारी श्री पन्नालाल उनि0 द्वारा की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल रहे अधिकारी एवं जवान: इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली पुलिस टीम में श्री करणसिंह (निपु0 थानाधिकारी), श्री नरपतसिंह (उनि0), श्री दीपसिंह (सउनि), श्री रणछोडराम (कानि. 1069), श्री सुरेश मेन्शन (कानि. 825), श्री सकनाराम (कानि. 648) और श्री महेशकुमार (कानि. 194) पुलिस थाना आहोर से शामिल थे। विशेष भूमिका निभाने वालों में श्री चंदुकुमार (कानि. 477) और श्री पुनीत देवासी (कानि. 346) भी रहे।
यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की सक्रियता और 'अभियान संपोलिया' की सफलता को दर्शाती है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां