जन अभियोग निराकरण समिति में मनोनयन पर गांव में मचा उत्सव का माहौल, माजीसा धाम पर हुआ भव्य स्वागत
पुनासा (जालोर)। जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति में सदस्य मनोनीत होने के बाद रमेश सोनी पुनासा का उनके पैतृक गांव में भव्य स्वागत हुआ। भारतीय जनता पार्टी भीनमाल विधानसभा के जुंजाणी मंडल की आत्मनिर्भर मंडल कार्यसमिति बैठक के दौरान श्री माजीसा धाम परिसर में आयोजित इस समारोह में कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी भरतसिंह राव, पूर्व जिला मंत्री इन्द्रसिंह राणावत, मंडल अध्यक्ष सांवलाराम देवासी, खुमानसिंह, अर्जुन चौधरी, खंगार दास, कांतिलाल दर्जी, सुरेन्द्रसिंह, मोड़ाराम पुरोहित, मंडल महामंत्री देवेन्द्र जोशी, आसुराम गोदारा, भगवानाराम मांजू, सावलाराम प्रजापत, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि रमेश सोनी पुनासा को यह जिम्मेदारी मिलना न केवल उनके लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने विश्वास जताया कि सोनी अपनी नई भूमिका में आमजन की समस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों को प्रशासन के माध्यम से प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में अहम योगदान देंगे।
समारोह के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने रमेश सोनी पुनासा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की और क्षेत्र के विकास व जनसेवा के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।



