NDPS Act 1985 की धारा 68F के अंतर्गत अवैध रूप से प्राप्त की गई हार्डकोर अभियुक्त भजनलाल विश्नोई की संपतियों की फिजिंग कार्यवाही
जालोर/भीनमाल। रैंज आईजी विकासकुमार और जालोर एसपी ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशन में जिले में कार्यवाही के तहत मोटाराम गोदारा एएसपी जालोर एवं वृताधिकारीयों के सुपरविजन में टीमें गठित की गई। जिसके तहत जिले में अवैध मादक पदार्थ/अवैध शराब तस्करी में लिप्त अपराधियों की सूची तैयार की जाकर उसके द्वारा अर्जित सम्पति का पता लगाया जाकर कार्यवाही प्रारम्भ की गई है।

इसी संदर्भ में, भीनमाल सीओ अन्नराजसिंह के निकटसुपरविजन में रामेश्वर भाटी निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी भीनमाल मय जाब्ता द्वारा अवैध तस्करी में लिप्त आरोपी भजनलाल पुत्र केसाराम विश्नोई निवासी चारणियों की ढाणी पुनासा की तस्करी से अर्जित सम्पति जिसमें खसरा नम्बर 515 व 517 में भजनलाल का तीन मंजिला रहवासीय मकान किमतन करीबन 58.58 लाख तथा उसके पिता केसाराम पुत्र वरींगाराम की खातेदारी खेत 4.90 हैक्टेयर में से तिसरा हिस्सा 1.63 हैक्टेयर जमीन को फ्रिजिंग करने का आदेश जारी कर कुल एक करोड़ की सम्पति फ्रिज की गई।
इस मामले में खास बात यह है कि पुलिस थाना भीनमाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त भजनलाल पुत्र केसाराम विश्नोई निवासी चारणियों की ढाणी पुनासा पुलिस थाना भीनमाल जिला जालोर जिनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पति को चिन्हित कर सम्पति को जब्त करवाने हेतु इस्तगासा तैयार कर COMPETENT AUTHORITY AND ADMINISTRATOR SAFEM (FOP)A & NDPS ACT NEW DELHI के कार्यालय में इसी साल 3 फरवरी को पेश किया गया।

2- COMPETENT AUTHORITY AND ADMINISTRATOR SAFEM(FOP)A & NDPS ACT NEW DELHI द्वारा आदेश क्रमांक CA/DL/RAJ / NDPS / POL/788/24-25/10241 DATE 28.02.2025 के तहत मुकदमा संख्या 94/08.09.2019 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट पुलिस थाना सरवाना में 258 किलोग्राम डोडा पोस्त में पकड़ा गया था, जिसने अवैध तस्करी में लिप्त आरोपी भजनलाल पुत्र केसाराम विश्नोई निवासी चारणियों की ढाणी पुनासा की तस्करी से अर्जित सम्पति जिसमें खसरा नम्बर 515 व 517 में भजनलाल का तीन मंजिला रहवासीय मकान किमतन करीबन 58.58 लाख तथा उसके पिता केसाराम पुत्र वरीगाराम की खातेदारी खेत 4.90 हैक्टेयर में से तिसरा हिस्सा 1.63 हैक्टेयर जमीन को फ्रिज करने का आदेश जारी कर कुल एक करोड़ की प्रोपर्टी फ्रोजन की गई।
- आरोपी भजनलाल थाना भीनमाल का हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसके विरूद्ध 20 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है, जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है।
- जिला जालोर में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त तस्करों को चिन्हित किया जाकर उनके द्वारा तस्करी से अर्जित आय से प्राप्त सम्पति फिजिंग की कार्यवाही करने के प्रयास जारी है।
इस बडी कार्यवाही में भीनमाल थानाधिकारी सहित मीठाराम नायब तहसीलदार भीनमाल, नरेन्द्र सउनि, पुनमचंद सउनि, बाबुलाल हैडकानि., खीयाराम हैडकानि., दिनेश कुमार कानि., राजेश कुमार कानि., दिनेश कुमार कानि., श्रीमती विमला मकानि., श्रीमती संगीता मकानि, श्रीमती समन्दर मकानि., श्रीमती सोहनी मकानि., श्रीमती लीला मकानि., दिनेश कुमार कानि., मोहनलाल कानि., कल्याणसिंह सउनि0 पुलिस थाना बागोडा मय जाब्ता की भूमिका खास रही।



