रानीवाड़ा। दईपुर के सरकारी हाई स्कूल में भामाशाह रमेश कुमार पुत्र सोमाराम चौधरी द्वारा निर्मित शीतल जल कुटीर का उद्घाटन महंत श्री श्री 108 रतन भारती जी महाराज सेवाडिया मठ व भामाशाह चौधरी के पिता सोमाराम करड़, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी/ प्राचार्य मुकेश कुमार, पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि व समाज सेवी सवदाराम चौधरी के कर कमलों द्वारा किया गया। साथ ही, कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की मंगल कामना समारोह आयोजित किया गया।

इस मौके पर भामाशाह द्वारा समस्त विद्यार्थियों के लिए कृष्णभोग का आयोजन किया गया। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पारितोषिक वितरण देवाराम चौधरी द्वारा किया गया। पीईईओ मुकेश कुमार द्वारा विद्यार्थियों की शुभेच्छा प्रदान करते हुए 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण करवाने की घोषणा की।
इस अवसर पर मंच संचालन मानाराम विश्नोई व प्रकाश कुमार गर्ग ने किया। कार्यकम में केराराम चौधरी, व्याख्याता प्रवीण कुमार देवासी, कैलाश कुमार आंजणा, राजेन्द्र कुमार, रमेश कुमार वागडा, वचनानन्द देवासी, गणपत लाल विश्नोई, रमेश कुमार सेवाडा, कान्तिलाल, पारसमल, अशोक कुमार, मकनाराम, मफाराम, मोहम्मद खां, बजरंग लाल गरवा, केसाराम, रमेश कुमार, हुसैन खां, प्रभाराम सहित गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।



