Homeरानीवाड़ाबीकानेर की बेटी के लिए जालोर में फूटा आक्रोश: रानीवाड़ा सैन समाज...

बीकानेर की बेटी के लिए जालोर में फूटा आक्रोश: रानीवाड़ा सैन समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, हत्यारों को फांसी की मांग

Published on

मासूम की हत्याकांड से सनसनी: परीक्षा देने निकली छात्रा के साथ दरिंदगी और हत्या के विरोध में लामबंद हुआ समाज; न्याय न मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी


रानीवाड़ा (जालोर)। राजस्थान के बीकानेर जिले में मासूम छात्रा के साथ हुई दरिंदगी और उसकी निर्मम हत्या की आग अब जालोर जिले तक पहुँच गई है। बीकानेर के बज्जू तहसील की बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध को लेकर रानीवाड़ा उपखंड के सैन समाज में भारी रोष व्याप्त है। समाज के लोगों ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपकर हत्यारों को तत्काल फांसी देने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की पुरजोर मांग की है।

परीक्षा देने निकली थी मासूम, रास्ते में बनी दरिंदगी का शिकार सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बीकानेर के एक गांव की छात्रा थी, अपने घर से स्कूल की परीक्षा देने के लिए निकली थी। रास्ते में दरिंदों ने उसके साथ बलात्कार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस ह्रदयविदारक घटना से न केवल सैन समाज बल्कि पूरे प्रदेश के आमजन में गहरा आक्रोश है।

दोषियों को मिले सख्त सजा, पुनरावृत्ति न हो सैन समाज जालोर और प्रदेश कार्यकारिणी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा नहीं दी गई, तो समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रदेश में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ये रहे मौजूद इस दौरान रानीवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों से सैन समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे। ज्ञापन देने वालों में डिस्सकॉम AEn अनिल कुमार सैन, सवाराम सैन रानीवाड़ा, अमृत लाल, देवाराम सैन मेडा, जयंती लाल सैन, पोपट लाल सैन आजोदर, अशोक कुमार सेवाड़ा (व्याख्याता), मनीष कुमार दहीपुर, भेरूलाल अध्यक्ष सैन समाज सेवा समिति जालोर, आर.के. सैन सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल थे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
पुरेश पटेल
पुरेश पटेलhttp://www.circlenews.in
मैं पुरेश पटेल पिछले 13 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया से जुड़ा हुआ हुं। अभी फर्स्ट इंडिया से जुडा हुआ हुं। रानीवाड़ा तहसील के जाखड़ी गांव का निवासी हुं। मेरा मकसद एक ही है आम आदमी और गरीब की आवाज को सरकार तक पहुंचाई जाय ताकि उनका हक उन्हे मिल सके। मेरा सम्पर्क 8890-161616 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

पावन पर्व गुरु पूर्णिमा: जालोर के 12 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर गूंजेगा ‘गुरु वंदन’, सेवाडिया के भक्तो में रोष, संत-महात्माओं का होगा राज्य सरकार...

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का विशेष संदेश सौंपकर किया जाएगा पूज्य संतों का सम्मान प्रशासन...

शिविर में रोशनी बनकर आई ‘आयुष्मान’ योजना: इंद्रा देवी को मिला नया जीवन और आर्थिक संबल

रानीवाड़ा (जालौर)। गरीबी और बीमारी जब एक साथ दस्तक देती हैं, तो साधारण परिवार...

114 ग्राम एमडी के साथ तस्कर दबोचा, होटल के पीछे स्कूटी पर कर रहा था ‘मौत के सामान’ की सप्लाई

सांचौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: इलेक्ट्रॉनिक कांटा, स्कूटी और 2 मोबाइल जब्त; डावल निवासी...

दूसरी खबर ये भी

पावन पर्व गुरु पूर्णिमा: जालोर के 12 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर गूंजेगा ‘गुरु वंदन’, सेवाडिया के भक्तो में रोष, संत-महात्माओं का होगा राज्य सरकार...

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का विशेष संदेश सौंपकर किया जाएगा पूज्य संतों का सम्मान प्रशासन...

शिविर में रोशनी बनकर आई ‘आयुष्मान’ योजना: इंद्रा देवी को मिला नया जीवन और आर्थिक संबल

रानीवाड़ा (जालौर)। गरीबी और बीमारी जब एक साथ दस्तक देती हैं, तो साधारण परिवार...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...