जसवंतपुरा कस्बे के सुंधा माता रोड पर स्थित राणा नृपालदेव राजपूत छात्रावास में रविवार को राणा नृपालदेव शौर्य दिवस एवं देवल राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम झरडे़श्वर व कटकेश्वर मठ के महंत कुलदीप भारती महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया।
अतिथियों ने राणा नृपालदेव और सुंधा माताजी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अर्जुन सिंह देवडा, पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल, पूर्व सीएमएसओ गजेन्द्र सिंह देवल, यश प्रताप सिंह पुण्ढिर, चितौडगढ़ एसडीएम बिनु देवल, तहसीलदार नीरज कुमारी और डॉक्टर शैतान सिंह भूतेल के आतिथ्य में आयोजन हुआ।

समारोह में समाज की कुल 61 प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गुडिया कंवर और अन्य अतिथियों ने शिक्षा पर जोर देने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन दलपत सिंह उच्चमत ने किया, और भामाशाह लाल सिंह उच्चमत तथा दलपत सिंह उच्चमत का विशेष रूप से स्वागत किया गया।
पूर्व विधायक देवल ने कहा कि इस सम्मान समारोह में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद। यह मंच समाज के उन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के प्रति हमारी सराहना और उत्साह को व्यक्त करता है, जिन्होंने अपने परिश्रम और लगन से सफलता हासिल की है। आप सभी ने शिक्षा के माध्यम से समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी है। पूर्व मंत्री देवडा ने कहा कि सच कहूं तो, आप सभी आज के प्रेरणा स्रोत हैं। आपकी मेहनत ने साबित कर दिया है कि कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। समाज की प्रगति में आपकी भूमिका अनमोल है। टोप टेन में आनेवाली एसडीएम बीनू देवल ने कहा कि सभी प्रतिभागियों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह समारोह हमें याद दिलाता है कि शिक्षा ही सबसे बडा शौर्य है। इस मौके पर काफी तादात में स्वजाति बंधु मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम में ठा. पुरणसिंह गजापुरा, ठा. त्रिभुवनसिंह पुरण, ठा. दौलतसिंह कलापुरा, ठा. झालमसिंह डोरडा, कुंवर प्रदीपसिंह मालवाडा, ठा. अमरसिंह तावीदर, कुंवर सवाईसिंह वाडा, कुंवर स्वरूपपाल सिंह राजीकावास, कमेटी अध्यक्ष नाथू सिंह उच्चमत, उपाध्यक्ष देवीसिंह पादर, सचिव भंवर सिंह चेकला, कोषाध्यक्ष भबूतसिंह जीतपुरा, दीपसिंह वाडा, देवेन्द्र सिंह जाविया, दलपत सिंह कलापुरा, उक सिंह डोरडा, हरिसिंह उच्चमत, शेर सिंह गजापुरा, नरपतसिंह चेकला, शेर सिंह पहाडपुरा, रघुनाथ सिंह पहाडपुरा, उत्तम सिंह उच्चमत, गणपत सिंह जाविया, गंगा सिंह चेकला, देवी सिंह चेकला, दुर्जन सिंह कलापुरा, भगवान सिंह चेकला, दीपसिंह कागमाला, राव प्रकाश कुमार सहित अनेक समाजबंधु शामिल हुए।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां