भारत माता के सच्चे सपूत को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, कमांडो कृषि फॉर्म से पंसेरी तक निकली तिरंगा यात्रा
रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र और जसवंतपुरा उपखंड के पंसेरी गांव में आज भारत माता की सेवा में अपने प्राण अर्पित करने वाले वीर रमणभाई परमार को श्रद्धांजलि देने के लिए कमांडो कृषि फॉर्म से उनके पैतृक गांव तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। क्षेत्र के हजारों लोग इस यात्रा में शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
वीर रमणभाई परमार ने सीआरपीएफ में रहकर बारमेर, कश्मीर, भुज जैसी संवेदनशील सीमाओं पर सेवा दी और देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई। ब्लैक कमांडो के रूप में उन्होंने कई विशिष्ट जिम्मेदारियों को निभाया और सरदार बुटासिंह, लालकृष्ण आडवाणी जैसे दिग्गज नेताओं की सुरक्षा में भी योगदान दिया।

उनका जीवन साहस, निष्ठा और अनुशासन का प्रतीक था। सादगीपूर्ण जीवन और कर्तव्य के प्रति समर्पण ने उन्हें पूरे मारवाड़ और मेघवाल समाज का गौरव बना दिया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के पुत्र रविशेखर मेघवाल, पूर्व प्रधान रमीला मेघवाल, नेपालसिंह देवल, दिलीपसिंह देवल, वालाराम चौधरी, तेजपाल सिंह देवल, नारायणसिंह परिहार, स्वरूपसिंह देवल, प्रकाश मेघवाल मालवाड़ा, रमेश मेघवाल, नेथीराम मेघवाल, उकाराम मेघवाल, गजाराम, सुरेश मेघवाल, सरदारराम पुरोहित, कृष्ण देवासी, भंवर सिंह राजपुरा, शंभूसिंह राव, कैलाश गोस्वामी सहित 19 गांवों के पंच- पटेल गण, समाजजन, युवा और मातृशक्ति बड़ी संख्या में मौजूद रही।
वीर रमणभाई परमार की वीरगाथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी रहेगी।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां