Homeजसवंतपुरा⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ ⚡ पूर्व विधायक देवल की पहल रंग लाई: पंसेरी...

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ ⚡ पूर्व विधायक देवल की पहल रंग लाई: पंसेरी जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगा, किसानों को मिलेगी निर्बाध बिजली

Published on

मुख्यमंत्री की रात्रि चौपाल में उठी थी मांग, Discom के MD ने खुद लिया जायजा; आमजन को विद्युत समस्या से मिली निजात

रिपोर्टर: ✍️ गुमान सिंह


रानीवाड़ा | 07 जून 2026 – क्षेत्र के किसानों को बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पंसेरी जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है, जिससे किसानों को बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी।

यह संभव हुआ पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल की सक्रिय पहल से। दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पंसेरी में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक देवल ने पंसेरी जीएसएस में बढ़ते विद्युत भार और किसानों को हो रही ट्रिपिंग की समस्या को प्रमुखता से उठाया था।

मांग की गंभीरता को देखते हुए जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जोडिसको) के प्रबंध निदेशक ने स्वयं पंसेरी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तकनीकी आवश्यकताओं का आकलन कराया। निरीक्षण एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रांसफार्मर को स्वीकृति प्रदान की गई और आज इसे लगाकर तैयार कर दिया गया।

🙏 पूर्व विधायक ने जताया आभार

पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल ने कहा कि “किसानों को निर्बाध और पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है।” उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा जोधपुर विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से पंसेरी एवं आसपास के क्षेत्रों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

🗣️ किसानों में खुशी का माहौल

ग्रामीणों और किसानों ने अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगने पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि “इससे कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध होगी और सिंचाई कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगे।”

ट्रांसफार्मर स्थापित होने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है, जिससे सैकड़ों किसान परिवार लाभान्वित होंगे।



 – सर्कल न्यूज़

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...