ऑपरेशन ‘धरपकड़’ के तहत सरवाना पुलिस की कार्रवाई
भीमगुड़ा गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक वृद्धा पर हमला करने के मामले में सरवाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन धरपकड़ के तहत की गई, जो वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु जिलेभर में चलाया जा रहा है।
5 जून को पुनीदेवी पत्नी भीखाराम (उम्र 55 वर्ष), निवासी भीमगुड़ा, जब रास्ते से गुजर रही थी, तब गांव के ही अणदाराम पुत्र आदुराम और आदुराम पुत्र कोहलाराम जातियान जाट ने रास्ता रोककर मारपीट की। हमलावरों ने वृद्धा के साथ बर्बरता से हमला करते हुए गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
इस मामले में पुलिस थाना सरवाना में मुकदमा संख्या 57/2025, धारा 115(2), 126(2), 74, 109, 117(2), 118(2), 3(5) बीएनएस 2023 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू, सांचोर वृत्ताधिकारी काबंले शरण गोपीनाथ और थानाधिकारी सुरजभानसिंह के मार्गदर्शन में सहायक उपनिरीक्षक किशनलाल मय जाब्ता ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार किया।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम –
सहायक उपनिरीक्षक किशनलाल, कांस्टेबल लादुराम (212) और चालक गोविन्दराम (736)।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां