Homeजोधपुरकेंद्रीय संचार ब्यूरो की तीन दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी सम्पन्न, केंद्र सरकार की...

केंद्रीय संचार ब्यूरो की तीन दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी सम्पन्न, केंद्र सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंची

Published on

जोधपुर, 15, दिसंबर, 2022

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा महिला पीजी महाविद्यालय, जोधपुर में अमृतयात्रा- कर्तव्य पथ पर अग्रसर मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का समापन समारोह आज आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि श्री पी एम जोशी पूर्व चेयरमेन जयनारायण व्यास शिक्षण संस्थान ने कहा कि आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव में भी सभी का योगदान रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही है, सभी मिलकर अपना योगदान दें। प्रो एन डी पुरोहित ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से जन-जन सीधे योजनाओं से जुड़ सकता है और जरूरतमंद को लाभ मिल रहा है।

@Marwar Patrika

सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा डॉ रेणू कोहली ने महिला सशक्तीकरण पर बल देते हुए बताया कि शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है और सभी के विकास के लिए जरूरी है। समापन समारोह कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री आशीष वर्मा ने इस मल्टीमीडिया प्रदर्शनी के आयोजन का उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए पिछले तीन दिनों के दौरान आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रचार सहायक श्री के आर सोनी ने किया, कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो के श्री प्रेम सिंह, श्री रमेश स्वामी अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

प्रदर्शनी मे मौलाना आजाद विश्वविद्यालय, राजकीय नर्सिंग कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, माई खदीजा इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग साइंस, महिला विधि कॉलेज , स्कूल ऑफ नर्सिंग, विनर स्मॉल वंडर स्कूल, महिला पी.जी.महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, एएनएमटीसी उमेद हॉस्पिटल, शिव बाल निकुंज उच्च माध्यमिक विद्यालय,नर्सिंग ऑफ कॉलेज एमजीएच, राजकीय विद्यालयों सहित डाक विभाग, आयुर्वेद विभाग, चिकित्सा विभाग, लीड बैंक यूको बैंक, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

@Marwar Patrika

प्रदर्शनी के तीसरे दिन इस प्रदर्शनी के अवलोकन और इसमें आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए दर्शकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। अनेक स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थियों, महिला एवं बाल विकास विभाग की महिलाओं और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इस अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं पर विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन भी किया गया।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

भीनमाल में अध्यक्ष पद की जंग हुई बेहद तेज, मनोज गुप्ता और प्रेमराज बोहरा आमने-सामने; 13 निर्दलीयों के रुख पर टिकी निगाहें

📰 सर्कल न्यूज़ नेटवर्क (विशेष राज्य समाचार - भीनमाल संस्करण) सियासत का सबसे बड़ा 'सर्जिकल स्ट्राइक'...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...