पाली। पाली जिले के बालराई के निकट राष्ट्रीय पशुपालक संघ एवं डीएनटी (घुमंतु, अर्ध घुमंतु एवं विमुक्त) समाजों का दो दिन से चल रहा महापड़ाव शनिवार देर शाम समाप्त हो गया। शुक्रवार शाम 4 बजे से बंद ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर आवाजाही बहाल होने की उम्मीद है।
प्रमुख घटनाक्रम
- लंबा जाम: शनिवार सुबह से लोगों के जुटने के कारण हाईवे पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। आवाजाही को 5 किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया था।
- सफल वार्ता: शनिवार दोपहर जोधपुर रेंज आईजी राजेश मीणा और संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह धरनास्थल पहुंचे। शाम 4 बजे से प्रशासन के साथ शुरू हुई बातचीत शाम 7 बजे समझौता होने के बाद खत्म हुई और महापड़ाव समाप्त करने की घोषणा की गई।
- मांगों पर प्रदर्शन: यह प्रदर्शन राष्ट्रीय पशुपालक संघ व राजस्थान में डीएनटी संघर्ष समिति की ओर से अपनी प्रमुख मांगों को लेकर किया जा रहा था।
- कंटेनर ने तोड़ी बेरिकेडिंग: प्रदर्शन के दौरान एक कंटेनर ड्राइवर ने स्पीड में गाड़ी चलाते हुए तीन जगह पुलिस की बेरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे बालराई के पास पकड़ा।
महापड़ाव खत्म होने की घोषणा के बाद कलेक्टर एलएन मंत्री और एसपी आदर्श सिधु के नेतृत्व में तैनात भारी पुलिस जाब्ता व्यवस्थाएं सामान्य करने में जुटा है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां