सिरोही, 19 मार्च: जालौर-सिरोही के सांसद लुंबाराम चौधरी के अथक प्रयासों से सिरोही में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। बुधवार को केंद्र सरकार की एक टीम ने सिरोही का दौरा किया और विद्यालय भवन एवं प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया।
केंद्रीय टीम ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र, जुलाई 2025 से पहली से पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही, टीम ने विद्यालय के लिए नवीन भवन, आवासीय सुविधाएं और खेल मैदान जैसी आवश्यकताओं के लिए प्रस्तावित भूमि का भी अवलोकन किया।
सांसद चौधरी ने इस उपलब्धि को सिरोही के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी योगदान देगा।
स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत किया और सांसद चौधरी के प्रयासों की सराहना की।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां