भीनमाल/दासपां (जालोर)। जिला पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह इंदौलिया (IPS) के निर्देशन एवं सोनल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, दासपां में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस उप अधीक्षक (वृत्ताधिकारी भीनमाल) शंकरलाल मंसूरिया (RPS) ने छात्र-छात्राओं को वर्तमान परिवेश में स्वयं को सुरक्षित रखने के महत्वपूर्ण गुर सिखाए।
साइबर फ्रॉड और सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर
कार्यक्रम में दासपां गांव के राजकीय व निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वृत्ताधिकारी मंसूरिया ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के बढ़ते मामलों से आगाह करते हुए उनसे बचने के उपाय बताए। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु यातायात नियमों की जानकारी दी गई और नवीन आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूक किया गया।
गुड टच-बैड टच और सोशल मीडिया का सच
बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु उन्हें 'गुड टच-बैड टच' के बारे में विस्तार से समझाया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया गया कि वर्तमान परिवेश में सुरक्षित रहते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लाभ और नुकसान को समझना कितना आवश्यक है।
कालिका पेट्रोलिंग टीम ने दिए सुरक्षा के टिप्स
इस दौरान पुलिस कालिका पेट्रोलिंग टीम ने भी बालिकाओं से सीधा संवाद किया। टीम ने किसी भी असुरक्षित स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर तुरंत सहायता लेने की प्रक्रिया साझा की और सुरक्षित रहने के व्यावहारिक तरीके बताए।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
जागरूकता अभियान में कैलाश जैन (संस्थापक सोनल फाउंडेशन), सांवलाराम पालीवाल (पीईईओ दासपां), नीलम कुमारी (प्रधानाचार्य), कालिका टीम की संगीता (म.कानि. 1085) व इंदू (म.कानि. 1050), राकेश (कानि.ड्रा. 294), गोपीलाल (कानि. 549) सहित राजेश, नारायणसिंह, करणसिंह, उदयसिंह, शांतिलाल, कुईयाराम, रमेश कुमार एवं विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां