Homeबाड़मेरबाड़मेर: धोरों में चल रही 'जहर की फैक्ट्री' नेस्तनाबूत, ANTF का 'ऑपरेशन...

बाड़मेर: धोरों में चल रही ‘जहर की फैक्ट्री’ नेस्तनाबूत, ANTF का ‘ऑपरेशन मक्षिकापात’ सफल; 18 करोड़ की एमडी बनने से पहले ही खेल खत्म

Published on

बाड़मेर/चौहटन। पश्चिमी राजस्थान के रेतीले धोरों के बीच नशे का काला कारोबार फैलाने की तस्करों की साजिश को ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने नाकाम कर दिया है। चौहटन थाना क्षेत्र के बावड़ी गांव में एक सुनसान टीन शेड के कमरे में चल रही सिंथेटिक नशे (MD) की अवैध लैब पर पुलिस ने ‘वज्र प्रहार’ करते हुए बड़ी मात्रा में केमिकल और उपकरण जब्त किए हैं।

विकास कुमार (IG, ATS एवं ANTF) ने बताया कि यह कार्रवाई अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, दिनेश एम.एन. के मार्गदर्शन में ‘ऑपरेशन मक्षिकापात’ के तहत की गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से एक आरोपी को दस्तयाब किया है।

खीर पकने से पहले बिखेर दिया रायता

तस्करों ने रेगिस्तान के बीचों-बीच देशी जुगाड़ से एमडी ड्रग बनाने की पूरी तैयारी कर ली थी। पकड़े गए माल से करीब 18 करोड़ रुपये मूल्य की 60 हजार खुराक तैयार की जा सकती थी। आरोपी करीब 15 दिन में इस खेप को तैयार कर बाजार में खपाने वाले थे, लेकिन विकास कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने ‘जहर की फैक्ट्री’ से उत्पादन शुरू होने से पहले ही उसे नेस्तनाबूत कर दिया।


आरोपी का प्रोफाइल: लोको पायलट की तैयारी से ड्रग तस्करी तक

पुलिस ने मौके से भगाराम (26) पुत्र रिजूलाल, जाति भील (निवासी रोड़ियों का तला, बावड़ी कला, चौहटन) को गिरफ्तार किया है।

  • आईटीआई और तैयारी: आरोपी 10वीं के बाद आईटीआई कर लोको पायलट बनने की तैयारी कर रहा था।
  • तस्करी का जाल: एक शादी समारोह में शराब तस्कर बाबूलाल से मुलाकात ने उसकी जिंदगी बदल दी। हरियाणा से गुजरात अवैध शराब तस्करी के दौरान वह कई बार जेल गया।
  • फरारी और एमडी लैब: गुजरात पुलिस के दबाव के चलते वह फरार था। आर्थिक तंगी के कारण उसने पत्नी के गहने तक बेच दिए। बाद में पुराने साथी करीम से 50 हजार उधार लेकर एमडी बनाने का यूनिट लगाया।

जब्त सामग्री का विवरण

छापेमारी के दौरान परिसर से भारी मात्रा में खतरनाक केमिकल बरामद हुए हैं:

  • एमएसएल (मिथाईल सल्फो मीथेन): 01 जरीकेन
  • सफेद टोलविन: 02 जरीकेन (7 लीटर)
  • एचसीएल (हाईड्रोक्लोराइड): 10 जरीकेन (55 लीटर)
  • कास्टिक सोडा: 91 पैकेट

रेत के धोरों में नशे का जाल

विकास कुमार ने जानकारी दी कि जालोर, बाड़मेर और जैसलमेर जैसे सीमावर्ती जिलों में अब तस्कर बाहर से ड्रग्स मंगवाने के बजाय स्थानीय स्तर पर लैब स्थापित कर रहे हैं। इस कार्रवाई में ANTF मुख्यालय जयपुर, बाड़मेर चौकी और चौहटन पुलिस की विशेष भूमिका रही। विकास कुमार ने घोषणा की है कि इस टीम को जयपुर मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा।

अपील: पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अपराधी या नशे से जुड़ी सूचना ANTF कंट्रोल रूम नंबर 0141-2502877 या व्हाट्सएप नंबर 9001999070 पर साझा करें।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

सम्मान की दरकार: जीवन संवारने वाले बुजुर्ग गुरुजनों को मिले आरामदायक सफर की सौगात

2+2 बसों में सहयोगी सहित आजीवन निःशुल्क यात्रा सुविधा देने की उठी मांग, शिक्षक...

मारवाड़ राजपूत सभा चुनाव 2026: सरगर्मी तेज, बारह साल के कामकाज पर उठे तीखे सवाल—क्या बदलेगा नेतृत्व?

जोधपुर / बाड़मेर / जालोर: मारवाड़ राजपूत सभा के आगामी 30 अगस्त 2026 को...

एक किलो सोने की छिनैती का शातिर तस्कर भुज में गिरफ्तार: बाड़मेर पुलिस के हत्थे चढ़ा वांटेड ‘दादाडो’, LCB की बड़ी कार्रवाई!

कच्छ/बाड़मेर: राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर में एक किलो सोने की सनसनीखेज धोखाधड़ी और...

11 साल की फरारी का हुआ अंत: बाड़मेर से धरा गया शातिर, वाव-थराद LCB की बड़ी कामयाबी

थल के रास्ते शराब तस्करी का 'धुरंधर' निकला 11 साल तक अंडरग्राउंड, आखिर कब...

पाटन में 45.73 लाख की विदेशी शराब जब्त: भूसे की बोरियों की आड़ में छिपाई थी खेप, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

पाटन। आगामी रथयात्रा के मद्देनजर पाटन एलसीबी (लोकल क्राइम ब्रांच) पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

ऑपरेशन टपूकड़ा 5.0: बीए पास बेरोजगार कैसे बना 20 हजारी इनामी तस्कर, बालाजी के प्रसाद के बाद फर्जी नंबर प्लेट लगवाते धरा गया हनुमानराम

जालौर। पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने...

नौनिहालों के भविष्य पर संकट: शिव क्षेत्र के स्कूलों में गुरुजी के 818 पद खाली, कैसे सुधरेगी शिक्षा की तस्वीर?

विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने संयुक्त निदेशक को लिखा पत्र, काउंसलिंग प्रक्रिया में शाला...