भीनमाल। (ललित हौंडा) आगामी 18 से 21 मार्च तक जुंजाणी में आयोजित होने जा रहा चार दिवसीय दिव्यांग शिविर को लेकर तैयारियां जोरों पर है। शिविर के लिए उपकरण आने शुरू हो गए है। जिन्हे निशुल्क वितरण किया जाएगा।
बता देते है कि श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर, विकलांग कल्याण समिति जालोर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौर और हेल्पिंग नेचर फाउंडेशन टीम जुजाणी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे आगामी शिविर की तैयारियों को लेकर दिव्यांगों में उत्साह है।
परियोजना अधिकारी ने बताया की इस शिविर में चिन्हित दिव्यांगो को विभिन्न उपकरण यथा ट्राई साइकल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन, केलीपर, कृत्रिम पैर-हाथ, वाॅकर इत्यादि उपकरण पूर्णतः निःशुल्क वितरित किए जाएंगे।
इस अवसर पर एडवोकेट दीपक राजपुरोहित, सुरेंद्र राठी, एडवोकेट निरंजन व्यास, समाजसेवी रेवाराम सैन, घेवरचंद राजपुरोहित, ओखाराम बोस, गोवर्धन सैन, जेपाराम चैधरी, सुरेशपुरी गोस्वामी भी उपस्थित होकर सहयोग दे रहे है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां