रानीवाड़ा। महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार जोधपुर, रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार रेंज में अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थ/शराब तस्करी/अवैध बजरी खनन माफियाओं / वांछित अपराधियों के विरूद्ध भौकाल अभियान के तहत ज्ञानचंद यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन में जिले में विभिन्न कार्यवाही अभियान के तहत आवड़दान रतनु अति. पुलिस अधीक्षक, सांचोर एवं भवानी सिंह ईन्दा आरपीएस वृताधिकारी, रानीवाड़ा के निकटतम सुपरविजन में बेहतरीन कार्य हो रहा है।
करड़ा थानाधिकारी कमलेश कुमार उप निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा पुलिस थाना टाउन मेहसाणा में दर्ज प्रकरण सं 250 दिनांक 18.01.2025 में चोरी का मतलुबा वाहन थार जीप को सरहद मीरपुरा से डिटेन की गई। अग्रिम कार्यवाही हेतु थानाधिकारी पुलिस थाना टाउन मेहसाणा को सूचित किया गया।
उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को दौराने गश्त सरहद मीरपुरा में निम्बाराम विश्नोई निवासी कोटडा ने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति मेरे खेत में थार जीप को छोड़कर चला गया है जिस पर मौके पर पहुंच वाहन थार जीप की तलाशी लेने पर थार जीप के आगे पिछे नम्बर प्लेट लगी हुई है। वाहन के डेस्क बोर्ड में वाहन सर्विस बुक मिली जिस पर अंकित मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क करने से वाहन स्वामी भावेन भाई निवासी मेहसाणा ने अपना वाहन चोरी होने से पुलिस थाना टाउन में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाना बताया।
करडा पुलिस ने पुलिस थाना टाउन थानाधिकारी से सम्पर्क किया तो प्रकरण दर्ज होना ज्ञात हुआ। उक्त वाहन चोरी का मतलुबा वाहन होने से डिटेन कर पुलिस थाना करड़ा लाकर सुरक्षार्थ खड़ा करवाया गया। अज्ञात मुलजिम की तलाश जारी है। इस कार्यवाही में संग्रामाराम हैडकानि, सुरेश कुमार कानि, भरत कुमार कानि, दिनेश कुमार कानि सहित टीम करडा का सहयोग रहा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां