जालोर जिले के बिशनगढ से बडी खबर आ रही है। जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के खास प्रयासों और जालोर पुलिस टीम में बेहतर कोम्बिनेशन से ड्रग पेडलर्स में हडकम्प मचा हुआ है। ताजी गाज बिशनगढ के थानाधिकारी निम्ब सिंह ने गिराई है। प्रतिष्ठित गांव सांथु निवासी 35 साल के पुखराज उर्फ प्रकाश सुपुत्र भंवरलाल राजपुरोहित के कब्जे से करीबन 18 ग्राम एमडी या मादक पदार्थ को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में अंदर डाल दिया है।
साथ ही, इसके कब्जे से तमिलनाडू नंबर की चार पहिया कार भी बरामद की है। इस वाहन का इस्तेमाल वो इस गोरखधंधे में करता आया है। पूरी कार्यवाही जिला एसपी ज्ञानचन्द्र यादव, ए एसपी मोटाराम और डीप्टी गौतम जैन के सुपरवीजन में की गई है। ड्रग पेडलर्स के खिलाफ जिले में पुलिस का प्रयास काबिले तारीफ है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां