Homeआहोरअवैध मादक पदार्थ पर आहोर पुलिस का शिकंजा: MDMA के साथ सप्लायर...

अवैध मादक पदार्थ पर आहोर पुलिस का शिकंजा: MDMA के साथ सप्लायर गिरफ्तार

Published on


जालोर, (सर्कल न्यूज़ नेटवर्क)। ज़िले में अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई के खिलाफ “अभियान संपोलिया” के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आहोर पुलिस थाना ने कार्रवाई करते हुए एक मादक पदार्थ सप्लायर को 9.58 ग्राम MDMA (मोली) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।


संदिग्ध गतिविधि पर दबोचा गया आरोपी

जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशानुसार, ज़िला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के मार्गदर्शन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा व वृताधिकारी अनिल पुरोहित (आहोर) के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी करणसिंह के नेतृत्व में 30 जुलाई, 2025 को उपनिरीक्षक नरपतसिंह मय जाब्ता के साथ लोकल व स्पेशल एक्ट की कार्रवाई हेतु थाने से रवाना हुए।

पुलिस टीम माधोपुरा स्थित भवानी होटल पहुंची, जहां एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में गाड़ी और जाब्ता देखकर दुकान के अंदर घुस गया। संदिग्ध गतिविधि के चलते पुलिस ने उस व्यक्ति को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम संजयकुमार पुत्र वगताराम, जाति माली, निवासी माधोपुरा बताया। भागने का कारण पूछने और जामा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध 9.58 ग्राम MDMA (मोली) बिना किसी परमिट या लाइसेंस के मिला।


NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, आगे की जांच जारी

अभियुक्त संजयकुमार के खिलाफ पुलिस थाना आहोर में मुकदमा संख्या 158/2025, दिनांक 30 जुलाई, 2025 को धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। अब अभियुक्त संजयकुमार से इस अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहन अनुसंधान थानाधिकारी महेंद्रसिंह (पुलिस थाना भाद्वाजुन) द्वारा किया जा रहा है, ताकि इस रैकेट की जड़ों तक पहुंचा जा सके।


पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई:

  • करणसिंह (निरीक्षक, थानाधिकारी)
  • नरपतसिंह (उपनिरीक्षक)
  • पुखराज (कानि. 371)
  • अशोककुमार (कानि. 969)
  • सुरेश मेंशन (कानि. 825)
  • विक्रमकुमार (कानि. 497)
  • महेशकुमार (कानि. 194)
  • पुनीत देवासी (कानि. 346)

पुलिस प्रशासन ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ “अभियान संपोलिया” जारी रहेगा और इसमें संलिप्त सभी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत: सुंधा माता की तलहटी में गरजा कांग्रेस का ‘मिशन संगठन’

विधायक देवासी व सह-प्रभारी मकवाना की मौजूदगी में रानीवाड़ा-जसवंतपुरा कांग्रेस की बड़ी बैठक, मंडल...

गलत संगत व तनाव से दूर रहें युवा, जिंदगी अनमोल है’

हैप्पी पब्लिक स्कूल में जागरूकता शिविर: सिविल न्यायाधीश साक्षी शर्मा ने विद्यार्थियों को दिए...