भारत ज्ञान की उपासना करने वाला देश -कैलाश चंद्र
मालवाड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उपखंड मालवाड़ा के पथ संचलन का प्रारंभ अंबे माता मंदिर से ध्वजारोहण एवं प्रार्थना के बाद हुआ। 7 वाहिनियों के मध्य ध्वज वाहिनी एवं घोष वाहिनी के साथ पूर्ण गणवेश में अनुशासनबद्ध स्वयंसेवकों का संचलन ठीक 3:30 बजे केर रोड,पुलिस चौकी, वाडा रोड, मुख्य बाजार ,ठाकुर जी मंदिर ,नागेश्वर बाबा मंदिर, आनंद कॉलोनी ,केसरबाग के सामने से होते हुए सभा स्थल उमाजी ओखाजी रा उ मा वि खेल मैदान मालवाड़ा पर जाकर समाप्त हुआ। संचलन के स्वागत के लिए मालवाड़ा नगर के लोगों में अत्यधिक उत्साह देखा गया | स्थान स्थान पर रंगोलियां बनाकर और पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया गया।
संचलन के बाद आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कैलाश चंद्र सिरोही, प्रांत संयोजक, (कुटुंब प्रबोधन जोधपूर प्रांत) ने कहा कि हिंदू ही समर्थ भारत का निर्माण कर सकता है ।भारत के इतिहास को सतत संघर्षों का इतिहास बताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि आशा और विश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए हमें समाज परिवर्तन का वाहक बनना है।

समाजशक्ति को जागृत करने का आवाहन करते हूए संघ के पंच परिवर्तन पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, श्रेष्ठ भारतीय कुटुंब व्यवस्था, और स्व आधारित तंत्र का विकास करने की बात कही ।तरुण अपने कौशल का विकास करते हुए स्वरोजगार का सृजन करें ,ग्राम को अर्थव्यवस्था का मुख्य केंद्र बनाएं|
उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति को आगाह किया कि वह अपने परिवार में मोबाइल के विवेक पूर्ण उपयोग की ओर ध्यान दें|
पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण से बाहर आकर व्यवस्थाओं को ठीक करते हुए भारतीय संस्कृति आधारित पर्व और उत्सव मनाने की बात रखी ।उन्होंने कहा कि संघ का कार्य सृजन करना है और इसी सृजनात्मक शक्ति से ही हम भारत मां को परम वैभव तक पहुंचा सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चुनाराम मेघवाल पूरण रहे और अध्यक्षता जिला संघ चालक ,डॉ. किशनलाल जोशी ने की। अंत में उपखंड कार्यवाह जीवाराम ने उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, ग्राम पंचायत मालवाडा,विद्यालय परिवार और पुलिस प्रशासन, आदि का आभार व्यक्त किया|
कार्यक्रम में 300 गणवेश धारी स्वंसेवक और सैंकडो राष्ट्र प्रेमी सज्जन उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां