भीनमाल। अखिल राजस्थान कर्मचारी संयुक्त महासंघ (जालौर) की बैठक रविवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कचहरी रोड पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष किशनलाल सारण ने की।
बैठक में 9 जुलाई को एआईएसजीईएफ व महासंघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 11 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि राज्य सरकार के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा।
जिला मंत्री सावला राम चौधरी ने बताया कि 9 जुलाई को जिलेभर के कर्मचारी दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट जालौर पहुंचकर धरना देंगे और शाम 4 बजे ज्ञापन सौंपेंगे।
महासंघ की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू रखना, पीएफआरडीएफ बिल रद्द करना, विभागों के निजीकरण पर रोक, पीपीपी मोड की समाप्ति, पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करना, ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को भत्ता देना, लंबित डीपीसी एवं पदोन्नति शीघ्र करना, संविदाकर्मियों के लिए न्यूनतम वेतन तय करना व पुलिस-आपात सेवा के कार्मिकों को साप्ताहिक अवकाश देना शामिल हैं।
जिला अध्यक्ष सारण ने कहा कि राज्यभर के कर्मचारी एकजुट होकर सरकार से हक की मांग करेंगे।
बैठक में पूनमचंद बिश्नोई, ओमप्रकाश बिश्नोई, जयकरण खिलेरी, रायमल चौधरी, बाबूलाल कुराड़ा, हरिराम सारण, रामनारायण विश्नोई, कालाराम पहाड़िया, बाबूलाल विश्नोई, लूम्बाराम चौधरी, बाबूलाल (सेवानिवृत्त), जवाराराम मेघवाल, कैलाश कुराड़ा, छोगाराम विश्नोई, ओखाराम देवासी, रामलाल कुराड़ा व पुनमाराम डारा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
महासंघ ने सभी घटक संगठनों से आंदोलन में भागीदारी का आह्वान किया है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां