पुलिस ने 20.56 ग्राम एमडी की जब्त, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
जालोर, 29 जुलाई । जालोर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन संपोलिया” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सांचौर में एक तस्कर को भारी मात्रा में एमडी (मेथिलएनेडियोक्सीमेथामफेटामाइन) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक, जोधपुर रेंज, जोधपुर के निर्देशानुसार और जिला पुलिस अधीक्षक जालोर, ज्ञानचन्द्र यादव के मार्गदर्शन में की गई।
मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया गोविंद सिंह
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचौर, आवडदान रतनू, आरपीएस और सहायक पुलिस अधीक्षक वृत सांचौर, कांबले शरण गोपीनाथ, आईपीएस के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी पीएस सांचौर, देवेंद्र सिंह निपु के नेतृत्व में यह सफल ऑपरेशन अंजाम दिया गया।
दिनांक 28.07.2025 को अमृतलाल, उनि थानाप्रभारी सांचौर मय जाब्ता और वृत स्पेशल टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त गोविंद सिंह पुत्र काछब सिंह (जाति राजपूत, उम्र 40 साल, निवासी काजा का गोलिया) अपने घर के आगे मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गोविंद सिंह को दस्तयाब किया।
20.56 ग्राम एमडी बरामद, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
तलाशी के दौरान, मुलजिम गोविंद सिंह के पास से 20.56 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (MD) जब्त की गई। इस अवैध मादक पदार्थ को जब्त कर मुलजिम गोविंद सिंह के खिलाफ प्रकरण संख्या 370 दिनांक 28.07.2025 को धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल:
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना सांचौर से अमृतलाल उनि थानाप्रभारी, मोहनलाल हैडकानि 245, गोगाराम कानि 132, महेश कुमार कानि 1131, और श्रीमती रमकु मकानि 301 शामिल थे। इसके अलावा, वृत सांचौर स्पेशल टीम से ओमवीर कानि 460 और मूल सिंह कानि 256 ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस नियंत्रण कक्ष, जालोर ने इस सफल कार्रवाई की पुष्टि की है, जो अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता और ‘ऑपरेशन संपोलिया’ की सफलता को दर्शाती है। यह कार्रवाई नशे के कारोबार पर एक और बड़ी चोट है और युवाओं को इसके चंगुल से बचाने के लिए पुलिस के दृढ़ संकल्प को दिखाती है।



