Homeसिरोहीजिम का तड़का: अब गांव-गांव में दिखेगी डोले-शोले की रंगत, 15 पंचायतों...

जिम का तड़का: अब गांव-गांव में दिखेगी डोले-शोले की रंगत, 15 पंचायतों में 37.50 लाख से लगेंगे ओपन जिम

Published on

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क

शिवगंज। गांव की आबो-हवा में अब सेहत और फिटनेस का नया जोश घुलने वाला है। शिवगंज पंचायत समिति की 15 ग्राम पंचायतों में जल्द ही अत्याधुनिक ओपन जिम सिर चढ़कर बोलेंगे, जहाँ युवा से लेकर बुजुर्ग तक अपनी सेहत को नए आयाम देंगे। प्रधान कोटे से 37.50 लाख रुपये की बड़ी बजट राशि की स्वीकृति के साथ ही ग्रामीण अंचल में खुशी की लहर दौड़ गई है। योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 2.50 लाख रुपये का बजट झोंका जाएगा, जिससे गांव-गांव में सेहत की नई तस्वीर नजर आएगी।

दरअसल, शिवगंज प्रधान ललिता कुंवर ने रुखाड़ा ग्राम पंचायत में ओपन जिम के उद्घाटन के वक्त जनता से वादा निभाया था कि क्षेत्र की बाकी पंचायतों को भी यह सौगात दी जाएगी। उसी वादे पर पक्की मुहर लगाते हुए उन्होंने इस बजट की मंजूरी जारी कर दी है। इस फैसले के बाद जैतपुरा, भेव, बागसीन, जोयला, मानादर, रुखाड़ा, चूली, बड़गांव, अरठवाड़ा, केसरपुरा, मोरली, अंदौर, आल्पा, नारादरा और छीबागांव जैसी 15 ग्राम पंचायतों में ओपन जिम की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कैलाशनगर, झाड़ोली, वाण, बडगांव और रुखाड़ा सहित 6 ग्राम पंचायतों में लोग ओपन जिम की सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।

स्वीकृति की खबर मिलते ही ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने शिवगंज प्रधान ललिता कुंवर और उनके प्रतिनिधि विशनसिंह देवड़ा का दिल खोलकर आभार जताया। रुखाड़ा से शारीरिक शिक्षक वैरसिंह देवड़ा, प्रभुभाई मीणा, नारादरा से राजेंद्रसिंह देवड़ा और लोटीवाड़ा से सुमेरसिंह सहित कई प्रबुद्ध जनों ने प्रधान का धन्यवाद किया। वहीं आल्पा सरपंच नारायणलाल रावल, भंवरलाल रावल, बागसीन से छगनसिंह देवड़ा, अंदौर से मूलसिंह, मोरली से देवाराम प्रजापत, केसरपुरा से भुवनभाई मीणा, अरठवाड़ा से जुझाराम मेघवाल, चूली से इंद्रसिंह, जोयला से पुखराज प्रजापत तथा जुबलीगंज से रमेश पुरोहित, मुकेश राजपुरोहित एवं जितेंद्रसिंह राजपुरोहित ने फोन और व्यक्तिगत रूप से मिलकर खुशी जाहिर की।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

घर के दरवाजे पर मजबूत ताला लगाया है? तो वाई-फाई को भी लॉक कीजिए, वरना हैकर चुपके से घुस जाएगा आपके ड्राइंग रूम तक!

साइबर क्राइम शाखा की एडवाइजरी: डिफॉल्ट पासवर्ड तुरंत बदलें, डब्ल्यूपीए3 या डब्ल्यूपीए2 एन्क्रिप्शन अपनाएं,...

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दिखा ज़बरदस्त रोमांच, गोविंदों की टोली ने हवा में बनाई मानव पिरामिड की मीनार

रानीवाड़ा के गरबा चौक में उमड़ा जनसैलाब, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से...

गुरु ही गढ़ते हैं देश का भविष्य: रानीवाड़ा के न्यू गोल्डन एजुकेशन सेंटर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

शिक्षकों के समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सराहा, साफा-माला एवं श्रीफल...

दूसरी खबर ये भी

सम्मान की दरकार: जीवन संवारने वाले बुजुर्ग गुरुजनों को मिले आरामदायक सफर की सौगात

2+2 बसों में सहयोगी सहित आजीवन निःशुल्क यात्रा सुविधा देने की उठी मांग, शिक्षक...

मारवाड़ राजपूत सभा चुनाव 2026: सरगर्मी तेज, बारह साल के कामकाज पर उठे तीखे सवाल—क्या बदलेगा नेतृत्व?

जोधपुर / बाड़मेर / जालोर: मारवाड़ राजपूत सभा के आगामी 30 अगस्त 2026 को...

बरसों का इंतजार खत्म: मोना कॉलोनी में सड़क बनने पर राज्यमंत्री देवासी का ढोल-धमाकों से स्वागत

क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध: ओटाराम देवासी, धार्मिक व शैक्षणिक...

सिरोही के खिलाड़ियों की खुली किस्मत: अरविंद पवेलियन में 48 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक मल्टीपर्पज हॉल

सांसद लुंबाराम चौधरी के प्रयासों से मिली बड़ी सौगात, राज्यसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू...

चमत्कार या चिकित्सा कौशल? मात्र 2 घंटे में 12 नॉर्मल डिलीवरी कर भारती हॉस्पिटल ने रचा कीर्तिमान!

जहाँ बड़े-बड़े अस्पतालों ने खड़े किए हाथ, वहाँ सिरोही के इस अस्पताल ने बिना...

सोनिया का ‘मास्टरस्ट्रोक’: राजस्थान के ‘धीर-वीर’ नीरज डांगी बने राज्यसभा में कांग्रेस के ‘व्हिप’!

रजनी पाटिल के रिटायरमेंट से खाली हुई कुर्सी पर राजस्थान के डांगी का कब्जा;...

संसद में गूंजी जालोर-सिरोही के 10 लाख पीड़ितों की दर्दभरी दास्तान: 8 हजार करोड़ के घोटाले पर सांसद ने केंद्र से मांगी राहत

सांसद चौधरी ने लोकसभा में नियम 377 के अधीन आदर्श सोसायटी का मामला उठाया सर्किल...