पुलिस थाना सरवाना की 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बडी कार्यवाही
सांचौर। हरीशंकर पुलिस अधीक्षक सांचोर के निर्देशानुसार जिले में 100 दिवसीय कार्ययोजना के क्रियान्वन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु सुरेश कुमार मेहरानिया आरपीएस अति. पुलिस अधीक्षक साचोर व मांगीलाल राठौड वृताधिकारी वृत सांचोर के निकट सुपरविजन में सुरजभानसिंह उ.नि. थानाधिकारी पीएस सरवाना मय जाब्ता द्वारा मुखबिर सुचना अनुसार सरहद विशनपुरा वरणवा में अशोक कुमार पुत्र शंकरलाल जाति विश्नोई निवासी विशनपुरा वरणवा की रहवासी ढाणी के पास बाथरूम में छिपाकर रखे 28 किग्रा अवैध मादक पदार्थ को बरामद कर मुलजिम अशोक कुमार के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना सरवाना में पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान जारी हैं।
इस सफल कार्यवाही में सुरजभानसिह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सरवाना, भंवरलाल हैडकानि, सुरेश कुमार कानि सहित टीम का सहयोग रहा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां