Homeरानीवाड़ापूर्व विधायक देवल के प्रयास रंग लाए: रानीवाड़ा-तावीदर-चाटवाड़ा अपूर्ण सड़क को मिली...

पूर्व विधायक देवल के प्रयास रंग लाए: रानीवाड़ा-तावीदर-चाटवाड़ा अपूर्ण सड़क को मिली वित्तीय स्वीकृति

Published on

₹1.10 करोड़ की लागत से पूरा होगा अधूरी सड़क का काम; ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से मिलेगी निजात, देवल ने जताया मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का आभार

रानीवाड़ा। क्षेत्रवासियों को लंबे समय से थपेड़े खिला रही रानीवाड़ा-तावीदर-चाटवाड़ा अपूर्ण सड़क के दिन अब बहुरने वाले हैं। पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल के पुरजोर और भागीरथी प्रयासों से इस अधूरी पड़ी सड़क के निर्माण कार्य को आखिरकार वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इस सड़क के अधूरा होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों को लंबे समय से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है और उन्हें जल्द ही खस्ताहाल सफर से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।


पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल ने जानकारी देते हुए बताया कि:

“इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग के सुदृढ़ीकरण और बचे हुए निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए सरकार द्वारा 1 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद रानीवाड़ा, तावीदर और चाटवाड़ा सहित आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को सुगम और बेहतर यातायात की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।”

विकास को मिलेगी गति, देवल ने जताया आभार

पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल ने कहा कि क्षेत्रवासियों की इस वाजिब और लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए वे लगातार राज्य सरकार के स्तर पर प्रयासरत थे। उनके इसी निरंतर फॉलोअप और प्रयासों के परिणामस्वरूप आज इस कार्य को मंजूरी मिल सकी है। इस सड़क के बनने से ग्रामीण क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
सड़क निर्माण की महत्वपूर्ण स्वीकृति जारी होने पर पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री दीया कुमारी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों के विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगातार कार्य कर रही है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...