एसडीएम सुनील कुमार के नेतृत्व में प्रशासन ने दिखाई तत्परता; राजस्व, कृषि और बिजली विभाग से जुड़े मामलों का हुआ त्वरित निपटारा
रानीवाड़ा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत चाटवाड़ा में आयोजित 'ग्रामीण सेवा शिविर 2026' ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत लेकर आया। शिविर प्रभारी और रानीवाड़ा उपखंड अधिकारी (SDM) सुनील कुमार की कुशल देखरेख और नेतृत्व के चलते विभिन्न विभागों ने मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण कर जनता को सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया।
शिविर में उमड़े जनसैलाब की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सुनील कुमार और उनकी टीम ने संवेदनशीलता के साथ पेंडिंग मामलों का निपटारा किया, जिसकी ग्रामीणों ने जमकर सराहना की।

बाबराराम को मिली बड़ी राहत, सही हुआ नाम
शिविर के दौरान चाटवाड़ा निवासी बाबराराम (पुत्र पूनमाराम) के राजस्व अभिलेखों में नाम की त्रुटि को एसडीएम सुनील कुमार के निर्देश पर टीम ने तुरंत परखा और सही नाम दर्ज करने की कार्रवाई की। इससे अब उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी नहीं होगी।
आंकड़ों की जुबानी: शिविर में किसे क्या मिला?
शिविर में राजस्व, पंचायती राज, सामाजिक न्याय, कृषि और स्वास्थ्य सहित कई विभागों ने मिलकर काम किया। प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार रहीं:
- राजस्व विभाग: नाम शुद्धिकरण के 04, रिकॉर्ड संशोधन व भूमि संबंधी 07, विभाजन का 01, सीमांकन के 04, नियम 166 का 01 और रास्ते से जुड़ा 01 प्रकरण तुरंत सुलझाया गया।
- कृषि एवं पशुपालन: कृषि विभाग से 147 किसान लाभांवित हुए। पशुपालन विभाग द्वारा 60 पशुओं का टीकाकरण और 14 मंगला पशु बीमा पॉलिसियों का निपटारा किया गया।
- अन्य सेवाएं: बिजली विभाग के 03 मामलों का निपटारा हुआ, पेंशन सत्यापन के 02 प्रकरण सुलझाए गए और वन विभाग द्वारा 22 पौधों का वितरण किया गया। साथ ही जन आधार योजना में नए परिवारों का रजिस्ट्रेशन भी हुआ।
अधिकारियों की रही गरिमामयी मौजूदगी शिविर को सफल बनाने में तहसीलदार हनुवंत सिंह देवड़ा, नायब तहसीलदार राणाराम राणा, चाटवाड़ा हल्का पटवारी अशोक मांजू, भू-अभिलेख निरीक्षक बाबूराम विश्नोई और अतिरिक्त आतिश कानूनगो विकास कुमार सहित अन्य विभागों के कर्मचारी मुस्तैद रहे।

अगला पड़ाव: आज जालेरा खुर्द में सजेगा शिविर
चाटवाड़ा के ग्रामीणों ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की इस अनूठी पहल को जनहित में बेहद उपयोगी बताया। प्रशासन ने सूचित किया है कि इसी कड़ी में अगला ग्रामीण सेवा शिविर कल, 16 जून 2026 को जालेरा खुर्द में आयोजित किया जाएगा, जहाँ ग्रामीण अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकेंगे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां