Homeजालोरजिला स्तरीय जनसुनवाई, राजस्थान संपर्क पोर्टल एवं सतर्कता समिति में दर्ज परिवेदनाओं...

जिला स्तरीय जनसुनवाई, राजस्थान संपर्क पोर्टल एवं सतर्कता समिति में दर्ज परिवेदनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Published on

जालोर 19 जून । राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के त्वरित, गुणात्मक एवं सकारात्मक निराकरण के लिए व्यापक कार्यक्रम एकीकृत परिवाद निवारण प्रणाली ‘‘अटल जन सेवा शिविर’’ के तहत जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने गुरूवार को डीओआईटी सभागार में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं की समीक्षा बैठक तथा जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में आमजन की परिवेदनाएँ सुनकर उनका निस्तारण किया गया।

जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं से रूबरू होकर विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में रास्ते से अतिक्रमण हटाने संबंधी, ग्राम गंगावा स्थित स्कूल में पेयजल आपूर्ति, जालोर शहर के वार्ड नंबर 17 में रोड निर्माण, ग्राम पंचायत राजीव नगर में पेयजल सप्लाई, पालनहार योजना का लाभ दिलाने परिवाद सहित विभिन्न विभागों से जुड़े परिवाद सुनकर मौके पर ही विभागीय अधिकारियों से मामले की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने की बात कही।

जिला कलक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जन सुनवाई के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 38 परिवाद प्रस्तुत हुए जिनमें से 5 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया। वही उन्होंने जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति में 3 दर्ज प्रकरणों की सुनवाई करते हुए समस्त प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा, अधीक्षण अभियंता डिस्काम धर्मेंद्र प्रजापति, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी संजय शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश सिंघारिया, जिला रसद अधिकारी आलोक झरवाल, सतर्कता शाखा के अनिल कुट्टी सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा वीसी के माध्यम से उपखंड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

नशा मुक्त समाज की ओर एक अनूठी पहल: मालवाड़ा में सजेगी जागरूकता की अलख, युवाओं को मिलेगी नई दिशा

सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षण समिति, सामाजिक सरोकार प्रकल्प और नई किरण नशा मुक्ति केन्द्र...

बिना आबादी के आरक्षण का फेर: जहां एक भी वोटर नहीं, वहां तय हो रही आरक्षित सीट!

जालोर के वरिष्ठ समाजसेवी हीराचन्द भण्डारी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व चुनाव आयोग को भेजा...

कैमरे बंद, मोबाइल बंद: चुनाव में पत्रकारों के प्रवेश पर नई गाइडलाइन जारी

नगरीय निकाय चुनावों में बूथ और मतगणना केंद्र पर फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी पर लगा प्रतिबंध, पास...