जालोर: शहर के श्री क्षेमंकरी माताजी मंदिर में नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ माली समाज सोलंकी लायसा परिवार सेवा संस्थान द्वारा पूरे जोश और भक्ति के साथ किया गया। सोमवार को शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ घट स्थापना और पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा।
संस्था के अध्यक्ष श्री जुठाराम सोलंकी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। संस्थान के मंत्री और एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने बताया कि पंडितों के मंत्रोच्चारण और वैदिक विधि के साथ सुबह 11 बजे घट स्थापना कर नौ दिवसीय महोत्सव का आगाज हुआ। इस दौरान मंदिर का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
सुरेश सोलंकी ने आगे बताया कि नवरात्रि के दौरान रोजाना महिलाएं और बहनें गरबा और भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगी। वहीं, समाज के युवा कार्यकर्ता आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इस पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक छोगाराम माली, गोपाराम माली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनलाल माली, उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी, कोषाध्यक्ष कमलेश सोलंकी, कालूराम, तेजाराम सोलंकी, राजूराम, पुराराम माली, नरेंद्र कुमार, रामराम सहित बड़ी संख्या में समाजजन और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवरात्रि महोत्सव को लेकर समाज में विशेष उत्साह का माहौल है। आने वाले दिनों में गरबा, भजन संध्या और कई धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां