जालोर।
‘‘ऑपरेशन धरकरभर’’ के तहत बिशनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे नरेशकुमार (पुत्र धुकाराम, जाति माली, उम्र 33 वर्ष, निवासी गोडीजी मंदिर के पास, जालोर) को गिरफ्तार किया गया है।
नरेशकुमार न सिर्फ इस प्रकरण में वांछित था, बल्कि वह जालोर जिले के बहुचर्चित ‘कपिल हत्याकांड’ का भी मुख्य आरोपी रह चुका है। साथ ही, उस पर हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती और मारपीट जैसे करीब दर्जनभर संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
25 ग्राम स्मैक जब्त, तीसरा आरोपी पकड़ा गया
प्रकरण संख्या 61 दिनांक 20 फरवरी 2025 को कोतवाली जालोर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें 25 ग्राम स्मैक जब्त की गई थी। पहले ही इस मामले में दो आरोपी कमलेश सियाक (निवासी जोगाउ) और दिनेशकुमार (निवासी करावड़ी पुनासा) को गिरफ्तार किया जा चुका था।
गठित टीम ने दबोचा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम और वृत्ताधिकारी गौतम जैन के सुपरविजन में थाना बिशनगढ़ के थानाधिकारी नीम्बसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने नरेशकुमार को 20 जून को जालोर शहर से दबोच लिया।
आपराधिक इतिहास खौफनाक
नरेशकुमार के खिलाफ विभिन्न थानों में निम्न प्रकरण दर्ज हैं:
- थाना भीनमाल – हत्या (धारा 302)
- थाना सायला – डकैती, आर्म्स एक्ट (धारा 395, 397, 3/25)
- थाना जालोर – बलात्कार, अपहरण, गंभीर मारपीट, साजिश (धारा 376(2)(एन), 365, 120बी आदि)
- कई मामलों में वह न्यायालय से सजा भी पा चुका है जबकि कुछ अब भी विचाराधीन हैं।
टीम में रहे शामिल
थानाधिकारी नीम्बसिंह, कानि. रणवीरसिंह (207), वीरमाराम (927) एवं नरेशकुमार (572) ने इस कार्रवाई में विशेष भूमिका निभाई।
जिला पुलिस ने फिर दिखाया दम
आईजी विकासकुमार के दिशा-निर्देशन व एसपी ज्ञानचंद्र यादव के नेतृत्व में चल रहे ‘‘ऑपरेशन धरकरभर’’ के तहत जालोर पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करी और संगठित अपराधों पर लगाम कसने की दिशा में अहम मानी जा रही है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां