जोधपुर: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज जोधपुर में पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत के निवास स्थान पर पहुंचकर उनके बेटे निपुण राज सिंह के दुखद निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व राजसिको अध्यक्ष मेघराज लोहिया और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।
निपुण राज सिंह का हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। यह दुर्घटना जोधपुर के पाल रोड नहर चौराहे के पास हुई, जब उनकी गाड़ी डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर जा पहुंची। इस हादसे में उनके साथ उनका एक दोस्त भी मौजूद था।
वसुंधरा राजे ने जालम सिंह रावलोत और उनके परिवार को सांत्वना दी और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। भाजपा नेताओं ने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां