प्रवेश पत्र 9 जून से वेबसाइट पर उपलब्ध
कोटा। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा आयोजित पीटीईटी-2025 (पूर्व शिक्षक शिक्षा प्रवेश परीक्षा) की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय के समन्वयक ने बताया कि 2 वर्षीय बी.एड. तथा 4 वर्षीय बी.ए.बी.एड./बी.एससी.बी.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा दिनांक 15 जून 2025 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक राज्य के सभी 41 जिलों में एक साथ आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र दिनांक 9 जून 2025 से पीटीईटी-2025 की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंचने की अपील की है।
