सरवाना/जालोर:
जोधपुर रेंज के सरवाना पुलिस थाने ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन धरकरभर के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में डोडा पोस्त के प्रकरण से जुड़े अभियुक्त राजुराम को पुलिस ने पकड़ा है।
महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार और जिला पुलिस अधीक्षक जालोर के मार्गदर्शन में पुलिस ने पूरे जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान नाकाबंदी, संदिग्ध स्थानों और वाहनों की सघन तलाशी ली गई। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।
इसी क्रम में, पुलिस थाना सरवाना की टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचौर और सहायक पुलिस अधीक्षक सांचौर के सुपरविजन में राजुराम पुत्र भागीरथराम, उम्र 38 वर्ष, निवासी डावल, हाल चितलवाना को 1 जून 2025 को गिरफ्तार किया। राजुराम, डोडा पोस्त बेचने वाले मुलजिम लाडुराम के साथ जुड़ा हुआ है, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। लाडुराम के घर से पुलिस थाना चितलवाना द्वारा 30 मई 2025 को 4.020 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया था, जो राजुराम से खरीदा गया था।
प्रकरण में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में पुलिस थाना सरवाना के उप निरीक्षक सुरजभानसिंह, कांस्टेबल सुरेशकुमार, कैलाश, गंगाविशन और पुनमाराम शामिल रहे।
यह कार्रवाई राजस्थान पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम की एक बड़ी कामयाबी है।



