Homeराजस्थानजयपुरएएनटीएफ की ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी स्ट्राइक: तीन जिलों में एक साथ...

एएनटीएफ की ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी स्ट्राइक: तीन जिलों में एक साथ हैट्रिक, 50 लाख की अफीम-गांजा की खेप जब्त

Published on

जयपुर: राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की अब खैर नहीं है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के मार्गदर्शन और एएनटीएफ (Anti-Narcotics Task Force) महानिरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में गठित एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ ‘हैट्रिक’ मारी है। पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग जिलों में की गई तीन ताबड़तोड़ कार्यवाहियों में पुलिस ने अवैध अफीम और गांजे की बड़ी खेप बरामद की है। इस पूरे अभियान की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।

एएनटीएफ महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि गठन के बाद से ही टास्क फोर्स ने मादक पदार्थों की धरपकड़ के साथ ही सालों से फरार चल रहे इनामी तस्करों को सलाखों के पीछे डालने का अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में भीलवाड़ा, चूरू और डीग जिलों में पुलिस ने एक साथ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।


पहली कार्रवाई: भीलवाड़ा में ‘रिजका-मिर्ची’ की आड़ में जहर की खेती

भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र के बागजणा गांव में एएनटीएफ की टीम ने एक ऐसा खुलासा किया जिसने सबको हैरान कर दिया। टीम को सूचना मिली कि गोपी रावल नाम के व्यक्ति ने अपने खेत में अवैध अफीम और गांजे की फसल उगा रखी है।

जब टीम रात के अंधेरे में खेत पर पहुंची, तो वहां का दृश्य चौकाने वाला था। गोपी रावल ने अपने घर के नजदीक आबादी भूमि पर रिजका, धनिया, मिर्ची, प्याज और बैंगन की खेती की आड़ में बड़ी चालाकी से अवैध अफीम और गांजे के पौधे उगा रखे थे। 70 साल की उम्र में गोपी रावल खुद नशे का आदी हो चुका था और अधिक मुनाफे के लालच में उसने पिछले चार साल से यह अवैध खेती शुरू कर दी थी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रंगे हाथों दबोच लिया। बरामदगी में 408 अवैध अफीम के पौधे और 60 गांजे के पौधे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इस फसल से करीब 3.5 किलो अफीम और 25 किलो डोडा-चूरा तैयार हो सकता था। इस आरोपी ने न केवल खुद नशे का कारोबार किया, बल्कि मेहमानों और मित्रों को भी नशे का आदी बनाकर उनके घरों में कलह पैदा की।

दूसरी कार्रवाई: सुजानगढ़ में ‘गर्ल्स कॉलेज’ के पास पकड़े गए तस्कर

दूसरी बड़ी कार्रवाई चूरू जिले के सुजानगढ़ थाना क्षेत्र में हुई। एएनटीएफ बीकानेर की टीम को सूचना मिली थी कि महेंद्र कुमार और सुभाष नाम के दो व्यक्ति मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त हैं। टीम ने लगातार निगरानी रखी और जब आरोपी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गर्ल्स कॉलेज के पास पहुंचे, तो पुलिस ने जाल बिछाकर उन्हें धर दबोचा।

तलाशी में पुलिस ने 27.700 किलोग्राम अवैध गांजा और तस्करी से अर्जित 24,000 रुपये की नकदी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में महेंद्र कुमार (34) और सुभाष (29) शामिल हैं, जो दोनों सुजानगढ़ के ही निवासी हैं।

तीसरी कार्रवाई: डीग में बोगस ग्राहक बनकर बिछाया जाल

एएनटीएफ ने अपनी तीसरी कार्रवाई डीग जिले के ब्रजनगर (नगर थाना क्षेत्र) में की। भरतपुर की टीम को हरिओम, भानू और कृष्ण गुर्जर द्वारा गांजे की तस्करी की सूचना मिली थी। टीम ने एक सदस्य को ‘बोगस ग्राहक’ बनाकर आरोपियों से संपर्क किया और डिलीवरी के लिए सौदा तय किया।

आरोपियों ने होली के बाद माल की डिलीवरी देने का झांसा दिया, लेकिन टीम उनकी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थी। जैसे ही आरोपी मोटरसाइकिल पर गांजे की डिलीवरी देने भानपुर गांव के पास पहुंचे, पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मौके से 5 किलोग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में हरिओम (23), भानू (19) और कृष्ण (20) शामिल हैं।


विकास कुमार ने टीमों को दी शाबाशी

महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि इन तीनों कार्यवाहियों में शामिल टीमों की भूमिका सराहनीय रही है। उन्होंने घोषणा की है कि इन सफल ऑपरेशन्स को अंजाम देने वाली सभी टीमों को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान एएनटीएफ मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अपराधी या मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी सूचना होने पर एएनटीएफ नियंत्रण कक्ष के नंबर 0141-2502877 या व्हाट्सएप नंबर 9001999070 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।


Circle News Network | आप तक, सबसे पहले

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...

105 वर्ष की उम्र में एजीकंवर परमार का देवलोकगमन: सिलासन में शोक की लहर

सदाचार की प्रतिमूर्ति थीं पूर्व सरपंच उकसिंह परमार की माताजी, नम आंखों से दी...

अनंतनाग की वादियों में एएनटीएफ का ‘ऑपरेशन विषधरासीम’: बाइक राइडर और चरवाहे बनकर पहुंची पुलिस

17 साल से फरार 25 हजार का इनामी चरस तस्कर गिरफ्तार, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से...

संकल्प से सिद्धि: वादों को धरातल पर उतार रच दिया विकास का नया इतिहास शिवगंज पंचायत समिति को मिली ₹2.38 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

प्रधान ललिता कुंवर व प्रधान प्रतिनिधि बिशनसिंह देवड़ा ने अंतिम पलों में भी नहीं...

घर के दरवाजे पर मजबूत ताला लगाया है? तो वाई-फाई को भी लॉक कीजिए, वरना हैकर चुपके से घुस जाएगा आपके ड्राइंग रूम तक!

साइबर क्राइम शाखा की एडवाइजरी: डिफॉल्ट पासवर्ड तुरंत बदलें, डब्ल्यूपीए3 या डब्ल्यूपीए2 एन्क्रिप्शन अपनाएं,...