Homeजोधपुरऑपरेशन 'तंत्रीपाल' बना तस्कर का काल: अज्ञातवास से ढूँढ निकाला नशे का...

ऑपरेशन ‘तंत्रीपाल’ बना तस्कर का काल: अज्ञातवास से ढूँढ निकाला नशे का सौदागर!

Published on

एएनटीएफ (ANTF) की बड़ी स्ट्राइक: पहचान बदलकर छुप रहे 25 हजारी इनामी सहदेव को जोधपुर से दबोचा।


न्यूज रिपोर्ट: नशे के साम्राज्य पर पुलिस का प्रहार

जोधपुर/जयपुर। नशे के सौदागरों के खिलाफ राजस्थान पुलिस और एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक ऐसी बड़ी सफलता हासिल की है, जिसने तस्करी के नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। एटीएस एवं एएनटीएफ महानिरीक्षक (IG) विकास कुमार के नेतृत्व और एडीजी एम.एन. दिनेश के मार्गदर्शन में चलाए गए ‘ऑपरेशन तंत्रीपाल’ के तहत पुलिस ने शातिर तस्कर सहदेव को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।

आईजी विकास कुमार ने किया ‘ऑपरेशन तंत्रीपाल’ का नेतृत्व इस पूरे ऑपरेशन को बेहद गोपनीय और रणनीतिक तरीके से अंजाम दिया गया। आईजी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी सहदेव महाभारत के पात्रों की तरह अपनी पहचान बदलकर ‘अज्ञातवास’ काट रहा था। जिस तरह अज्ञातवास के दौरान सहदेव का नाम ‘तंत्रीपाल’ रखा गया था, उसी तर्ज पर पुलिस ने इस मिशन का नाम ‘ऑपरेशन तंत्रीपाल’ रखा और आरोपी को उसके मांद से बाहर खींच निकाला।

एक्सीडेंट बना तस्कर की गिरफ्तारी का सुराग सहदेव इतना शातिर था कि वह पुलिस की फाइलों में हमेशा फर्जी नामों से बच निकलता था। लेकिन ANTF की पैनी नजरों से वह बच नहीं सका। आईजी विकास कुमार ने खुलासा किया कि दो महीने पहले एक बाइक एक्सीडेंट में सहदेव के पैरों में गंभीर चोट आई थी। उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जोधपुर के अस्पताल में इलाज कराया था। एएनटीएफ की टीम ने जब उसके नेटवर्क और रिश्तेदारों पर शिकंजा कसा, तो वह सीसीटीवी कैमरे की जद में आ गया और मोगड़ा गांव (पाली रोड) के पास दबोच लिया गया।

मजदूरी से तस्करी तक का काला सफर महज 12वीं पास सहदेव ने पहले मजदूरी और ड्राइवरी की, लेकिन जल्द पैसा कमाने की हवस ने उसे अपने मौसेरे भाइयों के साथ तस्करी के धंधे में धकेल दिया। स्कॉर्पियो के जरिए मध्य प्रदेश से मादक पदार्थ लाना और राजस्थान में जहर फैलाना उसका पेशा बन गया था। भीलवाड़ा पुलिस ने इस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

ANTF की तारीफ और जनता से अपील इस ऐतिहासिक सफलता पर आईजी विकास कुमार ने एएनटीएफ जयपुर मुख्यालय और जोधपुर आयुक्तालय की टीम की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरी टीम को विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि नशे के कारोबार की जानकारी कंट्रोल रूम नंबर 0141-2502877 या व्हाट्सएप नंबर 9001999070 पर दें, सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

भीनमाल में अध्यक्ष पद की जंग हुई बेहद तेज, मनोज गुप्ता और प्रेमराज बोहरा आमने-सामने; 13 निर्दलीयों के रुख पर टिकी निगाहें

📰 सर्कल न्यूज़ नेटवर्क (विशेष राज्य समाचार - भीनमाल संस्करण) सियासत का सबसे बड़ा 'सर्जिकल स्ट्राइक'...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...