Homeसिरोहीमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सिरोही दौरा: विधायक रतन देवासी ने सौंपा मांग...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सिरोही दौरा: विधायक रतन देवासी ने सौंपा मांग पत्र, क्षेत्र के विकास के लिए रखी प्रमुख मांगें

Published on

सिरोही। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सिरोही दौरे के दौरान रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने हवाई पट्टी पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं और जनहित के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान हेतु मुख्यमंत्री को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा। उन्होंने आगामी बजट में रानीवाड़ा क्षेत्र के लिए आवश्यक घोषणाएं शामिल करने का भी आग्रह किया।


पेयजल संकट और जल जीवन मिशन की जांच की मांग

विधायक देवासी ने पत्र के माध्यम से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने विशेष रूप से जल जीवन मिशन (DR एवं ER) परियोजना में हुई अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। देवासी ने कहा कि इन गड़बड़ियों के कारण क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय समिति से जांच कराने और पेयजल आपूर्ति को शीघ्र सुचारू करने की मांग की।

Photo Source :- PRO Sirohi

सड़क तंत्र का सुदृढ़ीकरण और मेगा हाईवे का प्रस्ताव

क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर विधायक ने त्वरित कार्रवाई की मांग रखी:

  • क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत: विधानसभा क्षेत्र की टूटी सड़कों की तत्काल मरम्मत करवाई जाए।
  • सांचौर–आबू रोड: पूर्व बजट घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित सांचौर–आबू रोड (वाया रानीवाड़ा–मंडार) की डीपीआर पूर्ण कर निर्माण कार्य जल्द शुरू हो।
  • रानीवाड़ा-सांचौर मार्ग: अत्यंत जर्जर हो चुकी इस सड़क की तत्काल सुध ली जाए।
  • मेगा हाईवे: सिरोही–सांचौर मार्ग (वाया रामसीन, भीनमाल, करड़ा) को मेगा हाईवे प्रोजेक्ट में शामिल करने का प्रस्ताव रखा।

पर्यटन, कृषि और सिंचाई पर विशेष ध्यान

  • भालू सफारी: सूंधा माता (जसवंतपुरा) वन क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ धार्मिक पर्यटकों के लिए ‘भालू सफारी’ शुरू करने की मांग की गई।
  • नर्मदा नहर जल: सांचौर के ओवरफ्लो पानी को रानीवाड़ा, सरनाऊ एवं जसवंतपुरा क्षेत्र के बांधों व तालाबों तक पहुंचाने के लिए ठोस योजना बनाने का आग्रह किया।
  • किसान कल्याण: किसानों द्वारा लंबे समय से लंबित विभिन्न मांगों के ज्ञापनों का शीघ्र निस्तारण करने पर जोर दिया।

प्रशासनिक विस्तार और सुरक्षा व्यवस्था

कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सुगमता के लिए विधायक ने निम्नलिखित प्रस्ताव रखे:

  1. उप-तहसील: सरनाऊ व करड़ा में नई उप-तहसील खोली जाए।
  2. पुलिस थाना: सरनाऊ/सांकड़ क्षेत्र में नया पुलिस थाना स्थापित हो।
  3. नशा मुक्ति: क्षेत्र में बढ़ते नशे पर अंकुश लगाने के लिए रानीवाड़ा या सरनाऊ में NDPS मामलों हेतु विशेष पुलिस थाना खोला जाए।

शिक्षा, खेल और जनजातीय विकास

  • खेल स्टेडियम: रानीवाड़ा में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा घोषित खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य अविलंब शुरू किया जाए।
  • TSP क्षेत्र: जसवंतपुरा व रानीवाड़ा के अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों को टीएसपी क्षेत्र में शामिल कर उन्हें विशेष योजनाओं का लाभ दिया जाए।
  • आवासीय विद्यालय: रामसीन, सरवाणा एवं सेड़वा क्षेत्रों में निष्क्रमणीय/देवनारायण पशुपालक आवासीय विद्यालय खोलने की मांग रखी।
  • इसके साथ अन्य विभागों के महत्वपूर्ण समस्याओ की और ध्यान आकर्षित करवाया। सीएम शर्मा ने सभी मांगों के निस्तारण का आश्वासन दिया।

विधायक रतन देवासी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जनहित से जुड़े इन सभी संवेदनशील मुद्दों पर आगामी बजट में सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्र की जनता को राहत प्रदान की जाए।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...