अभियान धरपकड़' के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
'
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष 'अभियान धरपकड़' के तहत सांचौर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ (एमडी) की तस्करी करते चार मुलजिमों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 100 ग्राम अवैध एमडी बरामद करने के साथ ही परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवददान रत्नू के निर्देशानुसार व वृत्ताधिकारी जयराम मुंडेल के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी नेमाराम के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण संख्या 338/2026 धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पते:
- विक्रम उर्फ विक्की पुत्र नगाराम जाति मेघवाल, उम्र 24 साल, निवासी पलावर, पुलिस थाना सांचौर, जिला जालौर।
- देवाराम पुत्र खीयाराम जाति जाट, उम्र 26 साल, निवासी भीमथल, पुलिस थाना धोरीमन्ना, जिला बालोतरा।
- आसुराम पुत्र छगनलाल जाति मेघवाल, उम्र 45 साल, निवासी शिवनाथपुरा, पुलिस थाना सांचौर, जिला जालौर।
- श्रवण कुमार पुत्र नरसीराम जाति नाई, उम्र 19 साल, निवासी परावा, पुलिस थाना चितलवाना, जिला जालौर।
जब्त वाहन
- मोटरसाइकिल संख्या RJ46SE3782
- मोटरसाइकिल संख्या RJ46SH6217
पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी नेमाराम, सउनि सुरेन्द्रसिंह, हैडकांस्टेबल जादाराम, कांस्टेबल गोगाराम, मंगाराम, जयंतिलाल, धर्मराज (चालक) एवं रूगाराम (चालक) शामिल रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां