जालोर जिले के पुलिस थाना सरवाना ने “मिशन मदमर्दन” अभियान के तहत 8.25 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक (मार्फिन) बरामद किया। इस कार्यवाही में मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त काले रंग की बिना नंबर की होंडा मोटरसाइकिल को जब्त किया गया और एक आरोपी विष्णु विश्नोई को गिरफ्तार किया गया।
यह कार्यवाही महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार जोधपुर के निर्देशानुसार और जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के मार्गदर्शन में की गई। अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाना और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है।
28 अप्रैल 2024 को सरहद वेड़िया में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। तलाशी में आरोपी के पास से 5990 रुपये नकद भी बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस अभियान में थानाधिकारी सुरजभानसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम में हुसैनखान, सुरेश कुमार, कमलेश कुमार, कैलाश कुमार, पुनमाराम, और आमदखान शामिल थे।



