Homeभीनमालभीनमाल: फीस के नाम पर 'लूट' बर्दाश्त नहीं! छात्रों ने हाइवे किया...

भीनमाल: फीस के नाम पर ‘लूट’ बर्दाश्त नहीं! छात्रों ने हाइवे किया जाम, प्रशासन के हाथ-पांव फूले

Published on

• 1700 की फीस सीधे 3100 करने पर उबला छात्र आक्रोश • घंटों तक बंधक रहा भीनमाल-रानीवाड़ा मुख्य मार्ग, एसडीएम की समझाइश पर माना युवा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क भीनमाल। शिक्षा के मंदिर अब वसूली का अड्डा बन रहे हैं? यह सवाल शुक्रवार को उस वक्त खडा हो गया जब जीके गोवाणी राजकीय महाविद्यालय के छात्र सडकों पर उतर आए। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU), जोधपुर द्वारा परीक्षा शुल्क में की गई बेतहाशा बढोतरी के खिलाफ छात्रों का गुस्सा फूट पडा और उन्होंने भीनमाल-रानीवाड़ा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

जेएनवीयू की ‘मनमानी’, छात्रों पर भारी शुक्रवार को कॉलेज के मेन गेट पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया। छात्रों का कहना है कि पहले परीक्षा शुल्क 1700 रुपये प्रति सेमेस्टर था, जिसे सीधे बढाकर 3100 रुपये कर दिया गया है। यह लगभग दोगुनी बढोतरी गरीब और मध्यम वर्गीय छात्रों की कमर तोडने वाली है। जबकि राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में यह शुल्क मात्र 600 से 1000 रुपये के बीच है। छात्रों ने साफ कहा कि अगर यह फैसला वापस नहीं लिया गया, तो कई गरीब छात्र परीक्षा फॉर्म भरने से भी वंचित रह जाएंगे।

सडक पर संग्राम, घंटों थमे रहे पहिए गुस्साए छात्रों ने मुख्य मार्ग पर डेरा डाल दिया, जिससे सडक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप रहा और आम जनता परेशान होती रही। मौके पर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस जाब्ता तैनात करना पडा।

IAS अधिकारी ने संभाला मोर्चा बिगडते हालात की सूचना मिलते ही एसडीएम (IAS) मोहित कासनियां और कॉलेज प्राचार्य मौके पर पहुंचे। छात्रों के तीखे तेवरों के बीच प्रशासनिक अधिकारियों को भी पसीना आ गया। एसडीएम ने तत्काल विश्वविद्यालय के कुलपति और जिला कलेक्टर से फोन पर वार्ता की। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी भावनाओं और मांगों को राज्य सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा। इस ठोस आश्वासन के बाद ही छात्र माने और सडक से जाम हटाया गया।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
परबत सिंह राव
परबत सिंह रावhttps://circlenews.in
परबतसिंह राव भीनमाल के पास कोडिटा के रहवासी है। इन्होंने 3 अगस्त 1997 को दैनिक भास्कर से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था। 22 साल लंबा अरसा दैनिक भास्कर के साथ गुजारने के बाद राजस्थाना पत्रिका और अब जागरूक टाईम्स में कार्य कर रहे है। इनके सम्पर्क 9414151901 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

नवाचार: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की बड़ी उपलब्धि

अब चंद सेकंड में होगी मुंह के कैंसर की पहचान: 'मुख आरोग्य' ऐप को...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...