भीनमाल। नगर में वैदिक गुरुकुल निर्माण के लिए भूमि व आर्थिक सहयोग के लिए बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सनातन संस्कृति जागरण संघ के नेतृत्व में क्षेमकरी माता मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात कर लिखित में भूमि व आर्थिक सहयोग की मांग की।
श्री वाराह श्याम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम खेतावत ने बताया कि वर्तमान समय में मैकाले जनित शिक्षा पद्धति के कारण हिंदू समाज सनातन धर्म,संस्कृति, संस्कृत एवं शास्त्रों से दूर होता जा रहा है, अत: शस्त्र एवं शास्त्रों की शिक्षा दीक्षा,संस्कृत के पठन पाठन एवं सनातन धर्म व संस्कृति के रक्षण,पोषण व शिक्षण के लिए भीनमाल में एक निःशुल्क आवासीय गुरुकुल की महती आवश्यकता है।
सनातन संस्कृति जागरण संघ के सदस्य शंकरलाल सोलंकी ने बताया कि पिछले लंबे समय से अपने यज्ञ अभियान के माध्यम से सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा भीनमाल में गुरुकुल निर्माण के लिए जागृति का अभियान चलाया जा रहा है। अब पूरे नगर ने इस आवश्यकता को समझा है, एवं यह मांग पूरे नगर ने स्वत: स्फूर्त तरीके से उठाई है।गुरुकुल निर्माण के लिए भीनमाल के सभी बड़े मंदिरों से आर्थिक सहयोग लिया जाएगा। श्री क्षेमकरी माता ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा नगरवासियों की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द ही इस संबंध में निर्णय लेने का ठोस आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर ओमप्रकाश माहेश्वरी,श्याम खेतावत,शंकरलाल सोलंकी, राजूसिंह माली,नरिंगाराम पटेल, डॉक्टर अक्षय बोहरा, राव वचनसिंह मंनधर,वालाराम मौर्य, किशोर सांखला,मुकेश सोलंकी, दिनेश सोनी, राजेश सोनी, इंद्रसिंह राव,जितेंद्र सोनी,रमेश राणा,राहुल बंजारा,अक्षय बंजारा,मेवाराम राणा व राव विक्रमसिंह आर्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां