भीनमाल। जिला कलेक्टर डॉ. श्री प्रदीप के गवाड़े ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर भीनमाल नगरपालिका के रिक्त पड़े अधिशाषी अधिकारी (ईओ) के पद पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी रमेश कुमार कंसारा को अग्रिम आदेश तक कार्यभार सौंपा है।
गौरतलब है कि पूर्व अधिशाषी अधिकारी तेजराज भंडारी को राज्य सरकार द्वारा एपीओ किए जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इससे नगरपालिका के विकास कार्यों सहित अन्य प्रशासनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं।
कलेक्टर के इस आदेश के बाद अब रमेश कुमार कंसारा नगरपालिका के सभी कार्यों का संचालन करेंगे। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि नए कार्यभार ग्रहण के बाद नगरपालिका के लंबित कार्यों में तेजी आएगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां