Homeभीनमालसुदर्शन कॉलेज भीनमाल में झंकार 2024 सम्पन्न, रंगारंग कार्यक्रम ने बांधा शमा

सुदर्शन कॉलेज भीनमाल में झंकार 2024 सम्पन्न, रंगारंग कार्यक्रम ने बांधा शमा

Published on

भीनमाल। स्थानीय सुदर्शन महाविद्यालय में साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यक्रम झंकार के अंतर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण दवे ने बताया कि झंकार के तहत कविता पाठ, एकल गीत, युगल गीत, समूह गीत, एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य, वाद विवाद, भाषण, मेहंदी, रंगोली, चित्रकला, लघु नाटिका व एक देश विविधवेश कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

एकल नृत्य प्रतियोगिता में पुष्पा कुमारी ने प्रथम डिंपल ने द्वितीय व रवीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युगल नृत्य में वर्षा व ट्विंकल प्रथम तथा पिंटू कंवर व लीलम द्वितीय स्थान पर रहे। एकल गीत प्रतियोगिता में वर्षा कुमारी प्रथम, चेतन सिंह द्वितीय व विक्रम तथा अनीता तृतीय स्थान पर रहे।

युगल गीत में चेतन सिंह और खेताराम प्रथम तथा आसाराम व ललित द्वितीय स्थान पर रहे। समूह गीत प्रतियोगिता में दक्षिता व ग्रुप ने प्रथम स्थान तथा हर्षिता एवं ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आसाराम व ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम, नंदिनी वैष्णव द्वितीय तथा लीलम तृतीय स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में पूजा व ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नंदिनी व ग्रुप द्वितीय स्थान पर तथा ज्योति व ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा।

कविता पाठ प्रतियोगिता में वर्षा कुमारी, प्रथम चेतन सिंह द्वितीय व हर्षिता माली तृतीय स्थान पर रहे। वाद विवाद प्रतियोगिता में चेतन सिंह व दिलीप दहिया प्रथम, वर्षा कुमारी द्वितीय, विक्रम कुमार तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में चेतन सिंह ने प्रथम, दिलीप दहिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में भरत कुमार प्रथम, वर्षा कुमारी व हैप्पी शर्मा द्वितीय तथा अरविंद कुमार, करण माथुर तृतीय स्थान पर रहे। शुद्ध लेखन प्रतियोगिता में श्रुति चौधरी ने प्रथम व पपिया कंवर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
परबत सिंह राव
परबत सिंह रावhttps://circlenews.in
परबतसिंह राव भीनमाल के पास कोडिटा के रहवासी है। इन्होंने 3 अगस्त 1997 को दैनिक भास्कर से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था। 22 साल लंबा अरसा दैनिक भास्कर के साथ गुजारने के बाद राजस्थाना पत्रिका और अब जागरूक टाईम्स में कार्य कर रहे है। इनके सम्पर्क 9414151901 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...

जालौर-सिरोही में शिक्षा व्यवस्था पर संकट: शिक्षकों के थोक तबादलों से खाली हुए स्कूल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सर्कल न्यूज नेटवर्क जालौर-सिरोही। शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में किए गए शिक्षकों के तबादलों...

22 साल बाद कानून के शिकंजे में आया तीन गुना नोट करने का लालच देने वाला ठग, मोरबी के ढाबे से दबोचा जोगाऊ का...

गांधीनगर/कलोल। सर्कल न्यूज नेटवर्क गांधीनगर लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) की टीम को एक बड़ी कामयाबी...

एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: फिल्मी अंदाज में पीछा कर 109 किलो से अधिक अवैध डोडा-पोस्त बरामद, स्विफ्ट कार जब्त

मेवाड़ से मारवाड़ तक फैला तस्करी का जाल, पुलिस की घेराबंदी देख तस्करों ने...

एलआईसी अभिकर्ताओं की हुंकार: भीनमाल में कल जुटेगा दिग्गजों का मेला, नई कार्यकारिणी के चुनाव पर टिकीं नजरें!

अधिकारों की रक्षा और संगठन की मजबूती को लेकर 'लियाफी' (LIAFI) की महाबैठक कल;...

भीनमाल: हथियार दिखाकर जेवरात दुकान में लूट के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, प्रोडक्शन वारंट पर सांचोर जेल से लाया गया

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क। भीनमाल पुलिस ने कस्बे के करडा रोड स्थित एक जेवरात की...

जेरण की ढाणी में पुलिस की दबिश: रसोईघर की थैलियों में छिपा रखी थी 938 ग्राम अफीम, एक तस्कर दबोचा

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और भीनमाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बागौड़ा थानाधिकारी को सौंपी...