सांचौर 10 मार्च। जिला कलेक्टर शक्ति सिंह राठौड़ ने रविवार को जिले के चितलवाना उपखंड में कृषि भूमि एवं सिंचित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
जिला कलेक्टर ने चितलवाना उपखंड के खासरवी, खेजड़ीयाली, होथीगांव राजस्व ग्राम पंचायतों के अंतर्गत कृषि भूमि एवं सिंचित क्षेत्रों, बेमौसम बरसात से हुए फसल खराबे हेतु संचालित गिरदावरी कार्यों तथा जानवी ग्राम पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय काश्तकारों से संवाद स्थापित करते हुए उनसे कृषि कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं, अवरोधों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें आश्वस्त किया राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन किसानों के हित एवं किसानों को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर चितलवाना तहसीलदार चमनलाल सियोल सहित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां