Homeजालोरसनातन संस्कृति जागरण संघ की पहल, जातिगत भेदभाव समाप्त करने हेतु रावों...

सनातन संस्कृति जागरण संघ की पहल, जातिगत भेदभाव समाप्त करने हेतु रावों के मोहल्ले में द्विकुण्डीय यज्ञ का आयोजन

Published on

भीनमाल। हिन्दू समाज में व्याप्त जातिवाद, जातिगत भेदभाव, व्यसन, धर्म से भटकाव, संस्कारों में आती गिरावट एवं कुरीतियों व कुसंस्कारों को समाप्त कर प्रेम पुर्ण भ्रातृत्व भाव से युक्त, समरस, सरस, एकरूप एवं संगठित हिन्दू समाज की स्थापना हेतु प्रयासरत सनातन संस्कृति जागरण संघ ने अपने यज्ञ अभियान की अगली कडी में राव विक्रम सिंह आर्य पुत्र नरपत सिंह आर्य के घर पर 12 फरवरी, 2023, रविवार, सायं द्विकुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया ।

सनातन संस्कृति जागरण संघ के माननीय सदस्य नरिंगा राम पटेल ने बताया कि राव विक्रम सिंह आर्य पुत्र नरपत सिंह आर्य के घर के प्रांगण में द्वि कुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य यजमान राव विक्रम सिंह आर्य के अनुज पुर्ण सिंह आर्य और गजाराम मेघवाल बने। वेदमंत्रों के उच्चारण पर स्वाहा के साथ लगती यज्ञाहुति से वातावरण में एक अलौकिक आभा फैल गई, मानो चहुँओर फैली यज्ञ की महक ने हमें अपने सत्कर्मों की महक समाज में बिखेरने का ईश्वरीय संदेश दिया हो।

संगठन के अन्य माननीय सदस्य शंकरलाल गर्ग ने बताया कि सनातन संस्कृति जागरण संघ के बहुत से सदस्य इस अवसर पर यज्ञ में उपस्थित थे जिनमें उनके स्वयं के अलावा ठाकुर शेखर व्यास, प्रताप पुरोहित, सतीश दुआ, नंद किशोर वैष्णव, नान सिंह राव, गुमान सिंह राव, नरपत सिंह आर्य शंकरलाल सोलंकी (प्रिंसिपल – हाई स्कूल, कावतरा), प्रभुराम जिनगर (संघचालक), डॉक्टर अक्षय बोहरा, कोल चंद सोनी, गजेन्द देवासी (मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी), सावल सिंह राव (निदेशक – चाणक्य विधा पीठ), प्रभुराम पांचाल (lic), जोगाराम चोधरी (अध्यक्ष- रिको एरिया, भीनमाल), गजाराम मेघवाल, प्रेम चौहान, साँकला राम सेन, राजू सिंह माली, नरिंगा राम पटेल (अध्यक्ष – रोटरी क्लब), आम्बाराम चौधरी (अध्यक्ष- ऑटोमोबाइल असोसिएशन), किशोर सिंह पुरोहित (कोपरेटिव इन्स्पेक्टर), अर्जुन जिनगर, मनोहर सुखाड़िया, मांगीलाल राणा, नरोत्तम त्रिवेदी, भरत सिंह राव, दिलीप चौहान, रमेश जिनगर मोडर्न, बाबुलाल सोलंकी, विक्रम सिंह जोधा, हरसनराम सुथार, अनिल कण्डारा, रूपनाथ, इन्द्र सिंह राव, जोगाराम मेघवाल, पुर्ण सिंह, जसवंत सुखाड़िया, हरसन देवासी, संदीप सिंह राव, निर्मल सिंह राव, हेमंत सिंह, भानुप्रताप सिंह आदी की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर व्यसन मुक्ति के आग्रह पर लोगों ने बडी संख्या में माँस, मदिरा, तम्बाकू आदी त्यागने का प्रण लिया। इस अवसर पर सनातन संस्कृति जागरण संघ के सदस्यों एवं आगन्तुक भाई बंधुओं ने एक साथ चाय, पानी एवं जलपान किया। इस अवसर पर समस्त हिन्दू समाज को संगठित, सशक्त, सबल और एक करने के लिए शंकरलाल सोलंकी और राजू सिंह माली ने अपने विचार रखे। यज्ञ का सम्पादन राव विक्रम सिंह आर्य ने वैदिक रीति से करवाया।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...