जालोर। रैंज आईजी विकासकुमार और जालोर एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशानुसार रेंज में अवैध बजरी खनन माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाये गये विशेष अभियान ऑपरेशन अखरोट के तहत मोटाराम अति. पुलिस अधीक्षक जालोर, जयराम वृताधिकारी वृत आहोर के सुपरविजन रामप्रतापसिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी आहोर मय जाब्ता की टीम द्वारा विशेष अभियान अखरोट के तहत जोरदार सफलता हाथ लगी है।

थानाधिकारी आहोर रामप्रतापसिंह ने बताया कि आकस्मिक चैकिंग के दौरान 7 मार्च वक्त 5.15 एएम पर थाना क्षेत्र सीमावर्ती गांव सरहद रतनपुरा के जवाई नदी क्षैत्र में डम्पर डाले (बोडी) में आधे से अधिक बजरी (खनिज) भरी हुई, व ट्रैक्टर महिन्द्रा लोडर बरंग लाल बिना नम्बरी, नदी क्षेत्र में चोरी छुपे डम्पर में ट्रैक्टर लोडर से बजरी भरने व परिवहन करने पर मुलजिमान प्रवीणकुमार पुत्र तेजाराम जाति देवासी निवासी रेबारियों का वास आहोर पुलिस थाना आहोर, अम्बाराम पुत्र लखमाराम जाति चैधरी निवासी खारा मार्ग आहोर पुलिस थाना आहोर व सुरजपालसिंह पुत्र विक्रमसिंह जाति राजपूत निवासी सर्किट हाउस के पीछे जालोर को गिरफ्तार किया गया है।

ठस मामले को लेकर अपराध धारा 303 (2) बीएनएस एवं 4,21 एमएमडीआर एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। इस कार्यवाही में थानाधिकारी रामप्रतापसिंह निरीक्षक, सहित रामेश्वरलाल हैडकानि0, पुखराज कानि, सुरेशकमार कानि0, केसाराम चालक कानि का सहयोग मिला।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां