सुरक्षा की गुहार के बाद पंसेरी निवासी युवक-युवती को न्यायिक संरक्षण, जसवंतपुरा थाना पुलिस सक्रिय
जालोर/जोधपुर, 22 जून। जालोर जिले के पंसेरी गांव के दो बालिग युवक-युवती द्वारा सुरक्षा की मांग को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट से मिली राहत के बाद अब पुलिस प्रशासन ने भी सक्रियता दिखाई है।
केली कुमारी और अशोक कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया था कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से लिव-इन में रह रहे हैं, लेकिन परिजनों व रिश्तेदारों से जान का खतरा है। कोर्ट ने 27 मई 2025 को पारित आदेश में दोनों को आवश्यकतानुसार सुरक्षा देने के निर्देश दिए थे। यह आदेश न्यायाधीश कुलदीप माथुर की एकल पीठ ने दिया।
इस आदेश की पालना में जालोर के पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव ने जसवंतपुरा थाना प्रभारी (SHO) को मामले में तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने और युवाओं को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
SP कार्यालय द्वारा जारी पावती रसीद क्रमांक 1136 के अनुसार, कोर्ट के आदेश की प्रति 21 जून को प्राप्त होने के बाद SHO जसवंतपुरा को 22 जून को भेजी गई।
इस निर्देश के बाद अब स्थानीय पुलिस हाईकोर्ट के आदेश की अनुपालना करते हुए दोनों युवाओं को किसी भी संभावित खतरे से सुरक्षा प्रदान करेगी। SP यादव द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि प्रशासन संवेदनशील मामलों में युवाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां