Homeजालोरहेमेन्द्रसिंह बगेडिया को जालोर हिन्दू युवा संगठन संस्था में नगर अध्यक्ष का...

हेमेन्द्रसिंह बगेडिया को जालोर हिन्दू युवा संगठन संस्था में नगर अध्यक्ष का दायित्व दिया गया

Published on

जालोर। हिन्दू युवा संगठन संस्था की नगर कार्यकारिणी को पूर्व में भंग कर विजय दशमी पर नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संस्थापक अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी के निर्देशानुसार संस्था महामंत्री अर्जुनसिंह पंवार ने विजय दशमी पर्व पर पूर्व में संस्था की जालोर नगर की समस्त कार्यकारिणी को भंग किया गया।

साथ ही नवीन कार्यकारिणी हेतु पूर्व नगर उपाध्यक्ष हेमेन्द्रसिंह बगेडिया को जालोर का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जालोर के ऐतिहासिक शक्तिपीठ मा चामुण्डा माता मंदिर प्रांगण में मंहत पवनपुरी जी महाराज के साधिन्य में एवं संस्थापक अध्यक्ष सुरेश सोलंकी की अध्यक्षता में एक आम बैठक आयोजित कर हिन्दू युवा संगठन संस्था के जालोर नगर अध्यक्ष की घोषणा की गई।

राव हेमेन्द्रसिंह बगेडिया द्वारा संगठन की समस्त गतिविधियों को तन मन से कार्य करते आ रहे है। बगेडिया पूर्व में भी जालोर नगर उपाध्यक्ष पर अपनी सेवा संस्था को देते आ रहे है। उनके कार्य एवं संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुये उन्हे जालोर नगर का नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। हेमेन्द्रसिंह बगेडिया को जालोर नगर अध्यक्ष की घोषणा के बाद सभी कार्यकर्ताओं में एक उल्लास का माहोल बना। युवा वर्ग में बगेडिया काफी लोकप्रिय भी है एवं उनके सरल स्वभाव एवं कार्य के प्रति निष्ठा तथा संस्था के प्रति लगाव का भाव उनके अन्दर हमेशा रहता है। इसलिये बगेडिया को संस्थापक अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह जिम्मेदारी सौपी गई है।

संस्था के कई वरिष्ठजनों ने बगेडिया को मुंह मीठा करवाकर बधाई दी गई एवं बगेडिया द्वारा मा चामुण्डा के दरबार में जाकर मन्नत मांगी। चामुण्डा के दरबार में ही बगेडिया की घोषणा की गई। बगेडिया की घोषणा चामुण्डा माता मंदिर के मंहत पवनपुरी महाराज द्वारा सभी संस्था पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं के समक्ष की गई। मंहत द्वारा उन्हे दुपटटा पहना कर स्वागत कर संस्था का कार्य और बेहतर ठंग से करने हेतु आर्शिवाद भी दिया गया। उनके बाद में नवनियुक्त जालोर नगर अध्यक्ष को अपने पद के प्रति निष्ठावान एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई।

इस मौके मंहत पवनपुरी जी महाराज संस्थापक अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोंलकी, संस्था महामंत्री अर्जुनसिंह पंवार, संस्था कोषाध्यक्ष मंगलाराम सांखला, संस्था के संरक्षक मूलाराम प्रजापत, जिला कार्यकारिणी सदस्य रतन सुथार, दिनेश महावर, अचलसिंह परिहार, गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, दिनेश बारोठ, पारस बारूपाल, रमेश बारूपाल, दिलीप सोलंकी, यशपालसिंह, नरेन्द्रसिंह, ओम माली, अमित शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...