Homeगुजरातसिरोही जिले की आबूरोड़ पुलिस कुभकर्णी पदचिन्हों पर, अमीरगढ़ में गुजरात पुलिस...

सिरोही जिले की आबूरोड़ पुलिस कुभकर्णी पदचिन्हों पर, अमीरगढ़ में गुजरात पुलिस ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, तस्करों का संबंध जालोर और बाड़मेर से, तस्कर नरेन्द्र देवासी की तलाश जारी

Published on

सिरोही/पालनपुर। सिरोही जिले के आबूरोड़ क्षेत्र की पुलिस अक्सर नींद में रहती है। गुजरात चुनावों को लेकर वहा अंग्रेजी शराब की भारी भरकम डिमांड होने से भारी तादात में अवैध तस्करी सिरोही जिले के राज्यमार्गो से हो रही है। तस्करों को सतर्क कहना चाहिए क्योंकि जब सिरोही जिले की पुलिस नींद के आगोश में जाती है तब शातिर तस्कर अवैध शराब से भरे ट्रकों को मावल चैक पोस्ट से पार करवाते है। ऐसा ही एक नमूना देखने को मिला है। जब आबूरोड़ पुलिस के नींद में जाने के बाद गुजरात की अमीरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा बरामद कर बाडमेर व जालोर क्षेत्र के तस्करों को धर दबोचने में कामयाबी मिली है।

बता देते है कि, बनासकांठा पुलिस की सबसे सर्तक शाखा यानि एलसीबी अमीरगढ़ इलाके में गश्त पर थी। तभी उन्हे खबर मिली कि एक ट्रक चावल का परिवहन करने की आड़ में विदेशी शराब राजस्थान से गुजरात सीमा के पालनपुर की ओर ला रहा है। चेखला गांव के पटिया के पास ट्रक को रोककर जांच की तो चावल के कट्ठों के नीचे अवैध शराब का अवैध परिवहन करते ट्रक चालक को 12.87 लाख रुपये की शराब के साथ पकड़ा गया है।

बनासकांठा एलसीबी पीआई एसडी धोबी, पीएसआई एबी भट्ट, पीएल अहीर के मार्गदर्शन में मय जाब्ता समेत अमीरगढ़ थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। तभी संदेह होने पर एक ट्रक को रोक दिया गया क्योंकि इसमें चावल धान और उसके नीचे विदेशी शराब लदी हुई थी। तलाशी में पुलिस ने 12,87,000 रुपये की विदेशी शराब के 286 कार्टुन, बोतल नंबर 3432 जब्त किया। साथ ही, नकद 4180 रुपये, मोबाइल, ट्रक 10,00,000 रुपये, कट्टा नंबर-220 की कीमत 91,300 रुपये और कुल 23,87,480 रुपये जब्त किए गए।

बाड़मेर जिले के ट्रकचालक धर्मेंद्रकुमार मोटाराम लेधा (जाट) निवासी सिणधरी गांव के करदली नाडी को अरेस्ट किया। साथ ही, ट्रक में शराब लोड करने वाले जालोर जिले के शराब ठेकेदार नरेन्द्र देवासी को भी आरोपी बनाया गया है। देवासी की तलाश जारी है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

नवाचार: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की बड़ी उपलब्धि

अब चंद सेकंड में होगी मुंह के कैंसर की पहचान: 'मुख आरोग्य' ऐप को...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...