मीरपुर में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का चौथा सत्र संपन्न, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दक्षा देवड़ा ने की अध्यक्षता
सिरोही। जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र से तीन बार निर्वाचित और अब पूर्व सांसद देवजी भाई पटेल ने आज मीरपुर में आयोजित पार्टी के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लिया। वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मीरपुर (सिरोही) में आयोजित भाजपा सिरोही जिले के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के चतुर्थ सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने "कार्य पद्धति” विषय पर गहराई से प्रकाश डालते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ अपने विचार साझा किए। इस विशेष सत्र की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दक्षा देवड़ा ने की।
शिविर के दौरान पूर्व सांसद देवजी भाई पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की मूल कार्य पद्धति और रीति-नीति की सही जानकारी होना बेहद आवश्यक है। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता आती है और वे लोककल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अधिक सक्षम बनते हैं।
वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र के अवसर पर भाजपा के कई शीर्ष पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथलेश गौतम, भाजपा ज़िलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमावत, पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश, वर्ग प्रभारी मानसिंह बारहठ सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं निष्ठावान कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। दो दिवसीय इस वर्ग में पार्टी की रीति-नीति और आगामी सांगठनिक अभियानों को लेकर विस्तार से मंथन किया जा रहा है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां