Homeराजस्थानजयपुरएएनटीएफ की बड़ी स्ट्राइक: प्रदेश में नशे के सौदागरों पर प्रहार, 66.50...

एएनटीएफ की बड़ी स्ट्राइक: प्रदेश में नशे के सौदागरों पर प्रहार, 66.50 लाख का माल जब्त

Published on

भीलवाड़ा, बीकानेर और फलोदी में तीन अलग-अलग कार्रवाइयां; तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो सहित 4 आरोपी दबोचे


जयपुर/भीलवाड़ा। राजस्थान पुलिस की मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल (ANTF) ने प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ‘एक्शन की तिकड़ी’ दिखाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के मार्गदर्शन और एएनटीएफ महानिरीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में टीम ने तीन अलग-अलग जिलों में छापामार कार्रवाई कर करीब 66.50 लाख रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इन कार्रवाइयों में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और दो लग्जरी गाड़ियां जब्त की गई हैं।

पहली कार्रवाई: भीलवाड़ा हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी, 4 क्विंटल डोडा-पोस्त बरामद

एएनटीएफ मुख्यालय और भीलवाड़ा टीम ने एनएच-48 (जयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे) पर पूर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम को सूचना मिली थी कि दो गाड़ियां पंजाब की ओर तस्करी के लिए जा रही हैं। पुलिस ने स्टॉप-स्टिक की मदद से घेराबंदी कर एक स्कॉर्पियो (PB 10 KA 1396) और एक बिना नंबरी ऑरा कार को रोका। तलाशी में दोनों वाहनों से कुल 414 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. अरुण सिंह (20 वर्ष) पुत्र बलविंदर सिंह, निवासी जगराव, जिला लुधियाना (पंजाब)।

दूसरी कार्रवाई: चने की फसल के बीच उगाई अफीम, बीकानेर में खेत पर दबिश

बीकानेर के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में एएनटीएफ ने एक शातिर किसान के मंसूबों पर पानी फेर दिया। आरोपी ने दंडकला रोही गांव में अपने खेत में चने की फसल की आड़ में अवैध अफीम के पौधे उगा रखे थे। टीम ने सादा वस्त्रों में पहुंचकर खेत की घेराबंदी की और अफीम के 92 हरे पौधे बरामद कर उन्हें नष्ट किया।

गिरफ्तार आरोपी:

  • गेणाराम (55 वर्ष) पुत्र गोमाराम जाट, निवासी 2जीएसएम दंडकला रोही, थाना रणजीतपुरा, जिला बीकानेर।

तीसरी कार्रवाई: स्निफर डॉग ने सुंघकर पकड़ी तस्करी, फलोदी में घर के अंदर दबिश

तीसरी कार्रवाई फलोदी जिले में हुई, जहां एएनटीएफ नागौर की टीम ने प्रशिक्षित श्वान (डॉग) की मदद से तस्करी का खुलासा किया। मुखबिर से सूचना मिली थी कि जगदीश विश्नोई अपने घर से मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाला है। पुलिस ने जब दबिश दी, तो प्रशिक्षित डॉग ने घर के अंदर छिपाई गई काले रंग की थैली को ढूंढ निकाला, जिसमें 44.60 ग्राम अफीम और 498.20 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी:

  • जगदीश राम (56 वर्ष) पुत्र रुघनाथराम विश्नोई, निवासी जांबा की ढाणी, हाल निवासी इंदिरा कॉलोनी, जिला फलोदी।

पुलिस टीम को मिलेगा सम्मान

आईजी विकास कुमार ने बताया कि इन सफल कार्रवाइयों में शामिल एएनटीएफ मुख्यालय जयपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर और नागौर चौकियों की विशेष भूमिका रही है। इन सभी टीमों को एएनटीएफ मुख्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

आमजन से अपील

एएनटीएफ ने जनता से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करों या अपराधियों के संबंध में कोई भी जानकारी कंट्रोल रूम नंबर 0141-2502877 या व्हाट्सएप नंबर 9001999070 पर साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

दूसरी खबर ये भी

तीन राज्यों में फैला था नशे का नेटवर्क, शादी से लौटते समय थार गाड़ी का पीछा कर ANTF ने दबोचा 25 हजार का इनामी...

राजस्थान, एमपी और गुजरात में अफीम सप्लाई का मुख्य सूत्रधार चढ़ा हत्थे; शराब ठेके...

रानीवाड़ा में ‘स्कूटी सिखाओ अभियान’ का समापन: 350 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का ‘लाइसेंस’

लर्निंग लाइसेंस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे, नवरात्र के उपलक्ष्य में तिलक लगाकर हुआ...

ओबीसी के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस का बड़ा मंथन: जयपुर में जुटी दिग्गजों की टोली

रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने बुलंद की पिछड़े वर्गों की आवाज, कहा— हर वर्ग...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...

सड़कों पर सुरक्षा और विहार के लिए भूमि: जैन संतों के संकल्प पत्र की घोषणा को अमलीजामा पहनाने में जुटा जालोर प्रशासन

जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जारी किया आदेश, जिला स्तरीय समिति में...

भारी पड़ रहा नशे का खेल: दो और सरगना पहुंचे सलाखों के पीछे

चारों दिशाओं में नशा कारोबार ध्वस्त: जालोर से दौसा, फलौदी से हनुमानगढ़ तक चला...