Homeउदयपुरदेश में रेडियो कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के प्रयास के तहत प्रधानमंत्री...

देश में रेडियो कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के प्रयास के तहत प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन करेंगे

Published on

ये ट्रांसमीटर 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित हैं, राजस्थान में 13 स्थानों पर शुरू होंगे एफएम ट्रांसमीटर

जयपुर, 27 अप्रैल । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 28 अप्रैल को सुबह साढ़े दस बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 100 वॉट के 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन करेंगे। इससे देश में रेडियो कनेक्टिविटी का विस्‍तार होगा।


सरकार, देश में एफएम कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। देश के 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों में 91 नए 100वॉट के ट्रांसमीटर स्थापित किए गए हैं। इस विस्‍तार का प्रमुख उद्देश्‍य आकांक्षी जिलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में कवरेज बढ़ाना है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नगालैंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इस सेवा का विस्‍तार किया गया हैं। आकाशवाणी की एफएम सेवा के इस विस्तार से अतिरिक्‍त दो करोड़ लोग इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे और लगभग 35,000 वर्ग किलोमीटर के अधिक क्षेत्र में इस कवरेज का विस्तार होगा।


राजस्थान में 13 स्थानों पर एफएम ट्रांसमीटरों की शुरुआत होगी। जिनमें श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ व करणपुर, जोधपुर जिले के फलौदी, बीकानेर जिले के खाजूवाला, चूरू जिले के सुजानगढ़ में, हनुमानगढ़ के भाद्रा स्थापित एफएम ट्रांसमीटर भी सम्मिलित हैं । वहीँ जालौर, पाली, प्रतापगढ़, बारां, भीलवाड़ा, हनुमानगढ़ और डूंगरपुर जिला मुख्यलायों पर स्थापित 100 वॉट के स्थापित एफएम ट्रांसमीटरों को भी राष्ट्र को समर्पित किए जाएँगे।


प्रधानमंत्री का दृढ़ विश्वास रहा है कि रेडियो जनता तक पहुंचने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रधानमंत्री ने व्यापक रूप से संभावित श्रोताओं तक पहुंचने के लिए रेडियो प्रसारण की अनूठी शक्ति का उपयोग करने के लिए मन की बात कार्यक्रम शुरू किया था। आज यह अपनी ऐतिहासिक 100वीं कड़ी तक पहुंच गया है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...